Breaking News

दरभंगा छूटे हुए जीविका एवं गैर जीविका परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध होंगे।

 

छूटे हुए जीविका एवं गैर जीविका परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध होंगे।

29459 परिवारों का राशन कार्ड जेनरेट हो गया.

प्रवासी कामगारों को अनाज एवं नगद सहायता राशि प्रदान करने के लिए कार्रवाई तेज।

रिपोर्ट अविनाश कुमार

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिला के जीविका संगठन से जुड़े वैसे राशन कार्ड विहीन परिवार, जो राशन कार्ड पाने की पात्रता रखते हैं, को शीघ्र नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को दिया है।
उन्होंने कहा है कि जीविका कर्मियों के द्वारा ही जीविका समूह से जुड़े परिवारो एवं गैर जीविका परिवारों का सर्वेक्षण करया गया था। उक्त सर्वेक्षण प्रतिवेदन में से डुपलिकेट आवेदन को हटाकर शेष परिवारों को राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है।
समीक्षा में पाया गया कि दो चरणो में कुल सर्वेक्षित 24,837 जीविका परिवारों में से कुल 20,840 परिवारों के आवेदन का सत्यापन करके आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इन्ट्री करा दिया गया है। शेष आवेदनों के निस्तारण की कार्रवाई प्रगति में है।
वहीं कुल सर्वेक्षित 43,139 गैर जीविका परिवारों में से 27,451 परिवारों के अावेदनों का सत्यापन कराकर आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इन्ट्री करा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने छूटे हुए आवेदनों का अतिशीघ्र सत्यापन करके आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इन्ट्री करने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को दिया है। उन्होंने यह निदेश अम्बेदकर सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में दिया है।
जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय कुमार द्वारा बताया गया हैं कि दोनो जीविका एवं गैर जीविका परिवारों में से 29,450 परिवारों का राशन कार्ड जेनरेट हो गया है।
जिलाधिकारी द्वारा आज सभाकक्ष में छूटे हुए पात्र परिवारों के लिए नया राशन कार्ड, प्रवासी कामगारों का कोविड एवं आपदा पोर्टल पर निबंधन, नल-जल योजना का क्रियान्वयन, आवास योजना का क्रियान्वयन, नल जल योजना का क्रियान्वयन, आगामी विधान सभा निर्वाचन की तैयारी की प्रगति की समीक्षा किया गया।
आगामी विधान सभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा के क्रम में यह बताया गया कि नोवल कोरोना बीमारी को देखते हुए वर्त्तमान मतदान केन्द्रों की संख्या में वृद्धि संभावित है। दरभंगा जिला में वर्त्तमान में 2755 मतदान केन्द्र है। इसमें से 1247 मतदान केन्द्रों पर 1000 से अधिक मतदाता है। ऐसी संभावना है कि अब एक मतदान केन्द्र पर 1000 के अन्दर ही मतदाता रहेंगे। इस प्रकार वर्त्तमान परिदृष्य में 1247 नये मतदान केन्द्रों का निर्माण करने हेतु भवन को चिन्ह्ति करने की जरूरत है।
बैठक में उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक़ निबंधन पदाधिकारी को नये मतदान केन्द्र हेतु उतने ही संख्या में अतिरिक्त भवन को चिन्ह्ति कर उसमें पानी, बिजली एवं शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेने का निदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ाये जाने पर मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉग रूम की संख्या में भी दुगुने की वृद्धि की आवश्यकता होगी। जिलाधिकारी ने सदर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉग रूम के लिए अतिरिक्त भवन की तलाश कर प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवासों के लाभुकों का सभी किश्त जारी करने एवं निर्माण कार्य पूरा कराने का निदेश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया है।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, नल-जल योजना आदि का पावर प्वाइंट प्रजेटेशन के माध्यम से कार्य प्रगति का तुलनात्मक ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …