डीएमसीएच के गायनी वार्ड में महिला मरीज को गलत ब्लड चढ़ाने के लिए दोषी चिकित्सक़ एवं कर्मी निलंबित होंगे।
जिलाधिकारी ने कार्रवाई हेतु स्वास्थ्य विभाग को भेजा हैं अनुशंसा ।
दरभंगा :- डी.एम.सी.एच., दरभंगा के गायनी विभाग में पिछले दिनों इलाजरत एक महिला मरीज की कथित तौर पर गलत ब्लड चढ़ा देने से मौत हो जाने के मामले में दोषी चिकित्सक एवं कर्मी निलंबित होंगे। जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया कि उक्त महिला मरीज के चिकित्सा में चिकित्सा कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरते जाने की बातें उजागर हुई है। उन्होंने कहा है कि घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं कर्मियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई हेतु सरकार को अनुशंसा भेज दी गई है।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच हेतु 05 सदस्यीय टीम गठित किया गया था। आज जांच प्रतिवेदन प्राप्त हो गया है। जांच प्रतिवेदन के आलोक में कुल 05 चिकित्सको एवं कर्मियों पर दोष सिद्ध हुआ है। इसमें डी.एम.सी.एच. के गायनी वार्ड में उक्त अवसर पर ड्यूटी में तैनात एक डॉक्टर एक अटेंडेंट, ब्लड बैंक के इंचार्ज एवं ब्लड बैंक के ही दो अटेडेंड के नाम शामिल हैं ।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं घटित हो इसे सुनिश्चित कराने हेतु डी.एम.सी.एच. एडमिनिस्ट्रेशन को निदेश दिया गया है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal