सुकन्या समृद्धि वाटिका का किया गया नामकरण: डाक अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में
पूरे

जिले में मनाया जाएगा तीन दिवसीय सुकन्या महा लॉक डाउन डे
आधिकारिक एवं सामाजिक सेवा के प्रति अपने निरंतर कदमों को आगे बढ़ाते हुए। डाक अधीक्षक, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री यू. सी. प्रसाद ने 09 सुकन्याओं का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया एवं सुकन्या समृद्धि वाटिका का नामकरण एवं स्थापना किया। यह दरभंगा प्रमंडल के लिए गौरव की बात है।
विदित हो कि श्री प्रसाद जी ने इस प्रमंडल में कदम रखते ही कई सोचना से परे कार्य करवाया। न केवल विभागीय बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और खासकर COVID-19 एवं 70 दिनों के लोक डाउन में भी इन्होने अनेक अविस्मरणीय कार्य करवाया। इनके कुशल मार्गदर्शन में कई अविस्मरणीय है।
सुकन्या समृद्धि वाटिका के नामकरण को और अधिक यादगार बनाने हेतु उन्होने 09 सुकन्या सुश्री रक्षिता झा, एशानी (सिद्धी), स्वाति सरस्वती, दिव्या सरस्वती, प्रियशी राजन, सुप्रिया कुमारी (राखी), प्राची प्रिया, श्रेया, एवं अभया श्री का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया एवं सभी को शांति और शक्ति का प्रतीक गंगाजल, सुरक्षा एवं विजय का प्रतीक टोपी (Cap) देकर कन्याओं का आत्म विश्वास व मनोबल बढ़ाया। सुश्री साक्षी रानी ने सुकन्या समृद्धि वाटिका की स्थापना पर अपने दो शब्दों से सब का दिल जीत लिया।
डाक अधीक्षक ने बताया कि यह सब उन्होने अपने वरीय अधिकारियों से प्रेरित होकर किया एवं बताया कि हमेशा उनका लक्ष्य समाज , राष्ट्र एवं विभाग को नई ऊंचाईयों तथा मुकाम तक ले जाना रहा है। उन्होने कहा कि इस वाटिका कि स्थापना द्वारा जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना चाहता हूँ कि सुकन्या बगीचे के पौधे की तरह होती है, उसे जितना देख-भाल, सेवा एवं सजाया जाएगा, समाज एवं राष्ट्र भी उतना ही सँवरेगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा पेड़-पौधे लगाओ, जीवन बचाओ- दोनों एक तरह से एक-दूसरे का पर्याय ही है।
उन्होने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बेटियों तथा पौधों दोनों का संरक्षण एवं सुरक्षा आवश्यक है। एक हमे जन्म देती है तो दूसरी जीवन। दोनों के इसी मेल को समावेश कर हमने यह वाटिका विकसित की है। हमारे इस तीन दिवसीय सुकन्या महा लॉग इन डे का मुख्य लक्ष्य है घर-घर की बेटियों को इस योजना से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की सौगात देना।
सुकन्या समृद्धि खाता 0-10 वर्ष की बालिका का मात्र 250 रु. में खोला जाता है। इस खाते में 18 वर्ष या मैट्रिक पास करने के बाद 50 % राशि तथा 21 वर्ष होने पर पूर्ण राशि निकालने का प्रावधान भी है। यह कन्याओं के भविष्य को सुनिश्चित करने का बहुत की सरल, सटीक एवं विश्वसनीय माध्यम है।
इस मौके पर श्री आर. डी. चौधरी, उप निदेशक, पी. टी. सी. दरभंगा, श्री के. बी. प्रसाद, सहायक निदेशक, श्री मनोज कुमार, सहायक अधीक्षक, पूर्वी अनुमंडल, श्री सौरभ सुमन, डाक निरीक्षक उत्तरी, श्री राजीव कुमार झा, डाक निरीक्षक, केंद्रीय, श्री राजू झा, डाक निरीक्षक, पश्चिमी अनुमंडल, सहित दरभंगा प्रमंडल एवं डाक प्रशिक्षण केंद्र के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
सहायक अधीक्षक
दरभंगा प्रमंडल
दरभंगा-846005
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal