Breaking News

दरभंगा  अखिल भारतीय किसान सभा के आवाहन पर दरभंगा जिला किसान कौंसिल की ओर से समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से किसान विरोधी काला अध्यादेश के प्रति को जलाया गया।

दरभंगा
अखिल भारतीय किसान सभा के आवाहन पर दरभंगा जिला किसान कौंसिल की ओर से समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से किसान विरोधी काला अध्यादेश के प्रति को जलाया गया

रिपोर्ट अविनाश कुमार

और किसान विरोधी काला अध्यादेश वापस लेने की मांग किया गया वही दरभंगा जिला किसान काउंसिल के संयुक्त सचिव रामसागर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि
आज मोदी सरकार के किसान विरोधी अध्यादेश और आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन की प्रतियां राज्य समेत पूरे जिले में जलाएं। जा रहे हैं और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से काला अध्यादेश वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से किया जा रहा है
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रीमंडल ने कोराना महामारी का इस्तेमाल कर खेती एवं किसानों पर नव उदारवादी आर्थिक नीतियों का आक्रमण तेज कर दिया है। विगत दिनों केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लाया गया कृषि उपज वाणिज्य एवं ब्यापार आध्यादेश एवं कृषि सेवा आध्यादेश2020और आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की खरीद की जिम्मेदारी से मुक्त होकर किसानों को बाजार के बड़े कारोबारियों के हवाले करने, सरकारी खेती के बजाय कोरपोरेट खेती को बढ़ावा देने, खुदरा एवं बड़े ब्यापारियों द्वारा जमाखोरी को प्रोत्साहित करने, के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण कानून 2013को पलटने की दिशा में उठाया गया खेती एवं किसान विरोधी क़दम है। इस आध्यादेश का खेती एवं किसानों पर भयंकर कुप्रभाव पड़ेगा किसान काउंसिल ने खेती एवं किसानों पर इस हमले के खिलाफ ब्यापक एकता का निर्माण कर आंदोलन के दबाव मैं मोदी सरकार को इस प्रतिगाम अध्यादेश को वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे
दरभंगा जिला किसान काउंसिल के सचिव सह राज्य संयुक्त सचिव श्याम भारती ने कहा कि केंद्र सरकार करो ना महामारी के बहाने किसान मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है केंद्र सरकार किसानों के खेती को पूंजी पतियों के हवाले करने के लिए यह अध्यादेश लाया है इस अध्यादेश से किसानों के मंडी को तोड़ने, एमएसपी को छोड़ने, जमीन को लूटने और जमाखोरी को बढ़ावा देगा इस अवसर पर गोपाल ठाकुर दिनेश झा विनोद पासवान बैजनाथ पासवान ने भी संबोधित किया
इसी तरह किसान विरोधी काला अध्यादेश को वापस लेने की मांग को लेकर बेनीपुर प्रखंड में किसान नेता रामधनी झा बिरौल प्रखंड में अशर्फी दास गौरा बौराम रघुनाथ झा किरतपुर में प्रथमलाल यादव कुशेश्वर पश्चिमी में रामानुज यादव बहेरी प्रखंड में हक्रू लाल देव बहादुरपुर प्रखंड में रामसागर पासवान हनुमान नगर प्रखंड में सुधीर पासवान जाले प्रखंड में विश्वनाथ लालदास नथनी कुमार झा सिंघवारा प्रखंड में महेश दुबे के नेतृत्व में किसान विरोधी अध्यादेश का प्रतियां जलाया गया और यह काला अध्यादेश वापस लेने की मांग किया गया।
श्याम भारती

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …