दरभंगा छात्र सेना विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा विवि महासचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में आयकर चौराहा पर छात्रों के रूम रेंट माफी ,सम्बंध महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बकाया भुगतान ,स्नातक कन्या उत्थान योजना की राशि सभी छात्राओं को जल्द से जल्द भेजने आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

।मौके पर विक्की कुमार के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया ।सभा को संबोधित करते हुए प्रगतिशील जनसंघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रभारी चंद्रभूषण झा ने कहा कि नीतीश मोदी डबल इंजन की सरकार हमेशा से छात्र विरोधी रवैया अपनाए हुए है ।नीतीश कुमार का छात्रों के प्रति नकारात्मक रुख इसी से पता चलता है कि लॉकडाउन में लाखों छात्र अभी भी जहां तहां फसें हुए है लेकिन बिहार सरकार निंद्रा में सोयी हुई है ।कोर कमिटी सदस्य राहुल राज ने कहा कि बिहार में अराजकता चरम पर है जितने भी प्रतियोगी परीक्षाएं है उसमें फर्जीवाड़ा हो रहा है ।छात्र छात्राएं लॉकडाउन के कारण आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहे है ।मकान मालिकों के द्वारा छात्रों को परेशान प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन बिहार सरकार के द्वारा अभी तक छात्रों के हितों में कोई फैसला नहीं लिया गया है ।अगर छात्रों के रूम रेंट को माफ नहीं किया जाता है तो पूरे बिहार में छात्र सेना उग्र आंदोलन करेगी । प्रसिद्ध छात्र नेत्री प्रियंका झा ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस तरह से छात्रों को नजरअंदाज किया गया है उसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ेगा ।मौके पर डॉ सुमन कुमार झा सी एम साइंस कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार , सचिन आदर्श ,जिला सचिव राहत अली खान ,रचना विभा झा राजा कुमार ,विकास कुमार आदि मौजूद थे । राहुल राज कोर कमिटी सदस्य छात्र सेना
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal