दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी की एक दिवशिये सांकेतिक धरना मुहल्ला- मिलान चौक, क़िलाघाट में वार्ड 24 के अध्यक्ष आमिर सुभानी की अध्यक्षता में हुई ।
सांकेतिक

धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश प्रतिनिधि राम नारायण झा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है । बिना तैयारी के लॉक डाउन खोला गया । सरकार को रैली करने के 144 करोड़ खर्च करने के लिए पैसा है परंतु 10000 रु0 की मदद गरीब,मजदूर, मध्यमवर्ग,किसान को देने के लिए नही है ।
सांकेतिक धरना को संबोधित करते हुए दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजा अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार 20 लाख करोड़ का जो लोन पैकेज का ऐलान किया है ये एक जुमला है । बैंक मजदूर, गरीब, किसान,छोटे
व्यापारी को बिना गारेंटी के लोन देगी ही नही ।
सांकेतिक धरना को दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता दिनेश गंगनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है बिहारी जो प्रवासी आए है । उनको काम की व्यवस्था नही कीजिऐगी । तो बिहार सरकार तत्काल कांग्रेस सरकार के समय खोली गई तमाम कल कारखाना को चालू करे । जो आज बंद पड़ी है ।
सभा को जसीम अंसारी,ऐहतसाम हुसैन, हसनैन बाबा, हसमत अली अंसारी,फ़ैज़ गुड्डू, एकरामउद्दीन अंसारी, जमाल खान, जाकिर हुसैन,मो0 टुन्ना, इंजीनियर अनवर ईमाम, मो0 आबिद, सुरेश महतो,राजीव साहनी,मफ्फुज आलम, सरफुद्दीन,सलमान आदि ने सांकेतिक धरना को संबोधित किया । राजा अंसारी अध्यक्ष दरभंगा नगर कांग्रेस कमिटी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal