Breaking News

राष्ट्रीय जनता दल ने आज अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के 73 वें जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रुप मे मनाया गया। वही पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेडिया ने अपने हाथों से पड़ोस कर गरीबों को सम्मान पूर्वक खाना खिलाया

राष्ट्रीय जनता दल ने आज अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी के 73 वें जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर आज पूरे प्रदेश मे गरीबों के लिए भोज का आयोजन हुआ । दरभंगा नगर राजद की ओर से भी दरभंगा के भगवान दास जेपी चौक मे गरीबों को भोज मे शामिल कर भर पेट खाना खिलाया गया । इस अवसर पर राजद नेता व पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं । वे सब

दरभंगा NEWS 24 LIVE

दिन से गरीबों के लिए चिंतित रहे हैं । गरीबों के उत्थान की भावना उनके मन मे सदैव रही है । आज उनके जन्मदिन को हमलोगों ने गरीब सम्मान दिवस के रुप मे मनाया है । श्री खेड़िया ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पिछले तीन महीनो से गरीब जनता त्रस्त है और केंद्र तथा राज्य की सरकारें मात्र अपनी उपलब्धी की ढिंढोरा पीट रही है जबकि धरातल पर सच्चाइ कुछ और ही है । उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपती की सरकार हैं इन्हे गरीबों के दुख दर्द से कोई लेना देना नही है । इस अवसर पर महापौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि नर सेवा से बढ़कर कुछ नही है । नर सेवा ही नारायण सेवा है। गरीबों को भोजन कराने से जो आत्म संतुष्टि की अनभूति होती है वह और किसी कार्य मे नही होती । इस अवसर पर बहुत लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ली ।इस मौक़े पर राजद के नगर अध्यक्ष वरुण महतो, पूर्व पार्षद नारद यादव ,गायत्री देवी , कमरे आलम ,रामशंकर साहनी ,राम प्रमोद साह, असरफ दुलारे ,मृत्युंजय झा सचिन राम,मोहम्मद सबजा , श्याम शर्मा ,रंजीत यादव ,पिंटू राम ,रवि झा ,समीउर रहमान ,प्रह्लाद मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …