बिहार पटना गैर राशन कार्ड धारक परिवारों को अब तक राशन कार्ड नहीं मिलना अफसोसजनक -आप 

 

गैर राशन कार्ड धारक परिवारों को अब तक राशन कार्ड नहीं मिलना अफसोसजनक -आप

दरभंगा news 24 live

आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से प्रदेश प्रवक्ता गुल्फिशा युसुफ ने कहा है कि- ” लाकडाउन के लगभग तीन महीने बीत जाने के बावजूद भी बिहार के गैर राशनकार्ड धारी परिवारों को राशन कार्ड जारी  नहीं किया जाना अफसोस की बात है। यह लाकडाउन से पीड़ित परिवारों के साथ वायदा खिलाफी और धोखाधड़ी का मामला है। आज भी अखबारों में बिहार के मुख्यमत्री द्वारा अखबारों के माध्यम से सिर्फ आश्वासन ही परोसा गया है।”

उन्होंने आगे कहा है कि -” लाकडाउन के दौरान बिहार सरकार की ओर ऐसी अनेक घोषणाए की जाती रही है जिसका पच्चीस प्रतिशत भी जमीन पर नहीं उतर सका है। उदाहरस्वरूप बिहार के ऑटो रिक्शा चालकों को भी लाकडाउन पीरियड में सरकारी घोषणा के बावजूद पांच पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी। ऐसे परिवार आज कर्ज के शिकार है तथा इनके खाते में किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं पहुंच सकी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस महामारी के लॉक डाउन पीड़ित दस लाख लोगों को सुबह शाम की रसोई, दुगुना पेंशन, दुगुना मासिक राशन,ऑटो रिक्शा चालकों के खाते में दो दो बार पांच पांच हजार रूपए समेत अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया है।”

उन्होंने जानकारी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर सरकार ने लाक डॉउन अवधि में आश्वस्त किए गए गैर राशनकार्ड धारी परिवारों का राशन कार्ड जारी नहीं किया तो हमारे आम आदमी पार्टी के तमाम जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ता और लाभुकों को लेकर जिलों के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकरी और जिलाधिकारी का घेराव करेंगे।

 

 

 

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …