Breaking News

छूटे हुए जीविका एवं गैर जीविका परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड मिलेंगे । 33666 गैर जीविका परिवारों के आवेदनों का आरटीपीएस पोर्टल पर इंट्री पूर्ण।

 

छूटे हुए जीविका एवं गैर जीविका परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड मिलेंगे ।

33666 गैर जीविका परिवारों के आवेदनों का आरटीपीएस पोर्टल पर इंट्री पूर्ण .

प्रवासी कामगारों को अनाज एवं नगद सहायता राशि प्रदान करने के लिए कार्रवाई तेज।

दरभंगा :- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिला के जीविका संगठन से जुड़े वैसे राशन कार्ड विहीन परिवार, जो राशन कार्ड पाने की पात्रता रखते हैं, को शीघ्र नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को दिया है।
उन्होंने कहा है कि जीविका कर्मियों के द्वारा ही जीविका समूह से जुड़े परिवारो एवं गैर जीविका परिवारों का सर्वेक्षण कराया गया था। उक्त सर्वेक्षण प्रतिवेदन में से डुपलिकेट आवेदन को हटाकर शेष परिवारों को राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है।
समीक्षा में पाया गया कि दो चरणो में कुल सर्वेक्षित 43138 गैर जीविका परिवारों में से कुल 33666 परिवारों के आवेदन का सत्यापन करके आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इन्ट्री करा दिया गया है। शेष आवेदनों के निस्तारण की कार्रवाई प्रगति में है। कहा कि 33666 गैर जीविका परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा.

जिलाधिकारी ने छूटे हुए आवेदनों का अतिशीघ्र सत्यापन करके आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इन्ट्री करने का निदेश सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को दिया है।
जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय कुमार द्वारा बताया गया हैं कि दोनो जीविका एवं गैर जीविका परिवारों में से 29,450 परिवारों का राशन कार्ड जेनरेट हो गया है।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …