Breaking News

दरभंगा कुशेश्वरस्थान सतीघाट-झझरा सड़क निर्माण की उठी मांग सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ बहाना बना रहे हैं विधायक सतीघाट-झझरा पथ निर्माण को लेकर प्रभारी मंत्री को भेजा आवेदन

 

सतीघाट-झझरा सड़क निर्माण की उठी मांग

सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ बहाना बना रहे हैं विधायक

सतीघाट-झझरा पथ निर्माण को लेकर प्रभारी मंत्री को भेजा आवेदन।

रिपोर्ट अविनाश कुमार

कुशेश्वरस्थान के नारायणपुर निवासी व सीपीआई युवा नेता प्रफुल्ल कुमार ने दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी को वाट्सएप और ईमेल के द्वारा इस लॉकडाऊन में आवेदन पत्र भेजकर प्रखंड क्षेत्र के मुख्य सड़क जो उस इलाके को एसएच, प्रखंड मुख्यालय और जिला से जोड़ती है सतीघाट से झझरा के जल्द निर्माण के तरफ ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने ने आवेदन के द्वारा मांग किए है कि इस पथ का निर्माण जल्द हो। हल्की बरसात में भी इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। इस सड़क की दुर्दशा और निर्माण में देरी को लेकर स्थानीय लोगों में व्याप्त आक्रोश है। वहीं उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी आरोप लगाए हैं कि लगातार विधायक के द्वारा इस सड़क के निर्माण को लेकर बहाना बाजी किया जा रहा है। अगर आचार संहिता लागू होने से पहले सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर एनडीए को भुगतना पड़ेगा। वहीं उन्होंने बताया कि अगर इस आवेदन पर कोई पहल करके सड़क निर्माण का कार्य विगत महीनों में अगर प्रारंभ नहीं हुआ तो आम लोगों को लामबंद कर हम लोग आंदोलन करने हेतु मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रतिनिधि और प्रशासन की होगी।

प्रफुल्ल कुमार युवा नेता, CPI, दरभंगा।

 

दरभंगा news एडिटर अजित कुमार सिंह

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …