Darbhanga विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर भवईया पोखर के निकट 40 लाख की लागत से नाला निर्माण किया जाएगा।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर भवईया पोखर के निकट 40 लाख की लागत से नाला निर्माण किया जाएगा।

रिपोर्ट गुड्डू कुमार ठाकुर

इस नाला निर्माण को लेकर रास्ते में कुछ जमीन को अतिक्रमण कर लेने के कारण नाला निर्माण में बाधाये आ रही है। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दरभंगा सीओ और एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर सीओ को निर्देश दिए कि जो भी जमीन अतिक्रमण किए हैं। उसे नोटिस देकर खाली कराया जाए ताकि नाला निर्माण जल्द हो जाए। जहां एक तरफ 40 लाख की लागत से नाला निर्माण की योजना चल रहा है। वही तो दूसरी तरफ ब्रिटिश जमाने का नहर को भू माफिया ने मिट्टी से भर कर बेच देने की बात चर्चा का विषय लोगो मे बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है अ की ब्रिटिश जमाने के नाला का अतिक्रमण से मुक्त करा दिया जाए। जो सुंदरपुर बापू चौक छठी पोखर सहित कई मोहल्ले के पानी इस नहर से निकल जाएगा इसको लेकर वार्ड नंबर 2 के पार्षद कई बार दरभंगा नगर निगम में आवेदन दिए हैं। ताकि अतिक्रमण मुक्त हो जाए लेकिन इस पर कोई पहल अब तक नहीं हुआ वहां के स्थानीय लोगों ने बताया की सदर अंचल के द्वारा सरकारी जमीन के भी रसीद काट दिया गया है। और जो लोग अपने पूर्वजों दादा परदादा के समय से केवाला कराकर दाखिल खारिज करवा लिए है। उससे प्रशासनिक स्तर पर कहा गया है कि इस जगह को खाली करें ताकि नाला निर्माण का काम पैमाने पर हो सके और कोई रुकावट ना हो वहीं वार्ड नंबर 4 के पार्षद पंडित वेद व्यास ने कहा यहां जो भी जमीन अतिक्रमण किए हैं। नहर को लेकर वह अभी तक खाली नहीं हुआ है जबकि उन्होंने कई बार नगर निगम में भी आवेदन दे चुके हैं जिसकी पहल अभी तक नहीं हुई।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …