Breaking News

दरभंगा एमएसयू ने ब्लड बैंक में सुविधा के लिए अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन मांग पूरा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन-  

एमएसयू ने ब्लड बैंक में सुविधा के लिए अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन मांग पूरा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन-
मिथिला

रिपोर्ट अविनाश कुमार

स्टूडेंट यूनियन के लहेरियासराय संगठन मंत्री अंकित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डीएमसीएच अधीक्षक को ब्लड बैंक में सुविधा के लिए 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है मौके पर मौजूद दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा डीएमसीएच ब्लड बैंक उत्तर बिहार का एक मात्र सरकारी ब्लड बैंक संस्था है लगभग 4 करोड़ आबादी पिछले कई सालो से इसी ब्लड बैंक पर आश्रित है जहाँ एक डोनर के लिए वह तमाम सुविधा उपलब्ध नहीं है जो एक ब्लड बैंक में होना चाहिए था बीते 8 जून को हम लोगों ने गंगा देवी, सिलिया देवी के न्याय तथा ब्लड बैंक के लाइसेंस को रेन्यू करवाने को लेकर डीएमसीएच अधीक्षक के समक्ष जब आंदोलन किया था तब उन्होंने कहाँ था ब्लड बैंक को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्राप्त है जिसके तहत यह ब्लड बैंक यहाँ बिना लाइसेंस के भी चलाया जा रहा है जबकि लाइसेंस रेन्यू कारवाने को लेकर हमलोग प्रयास कर रहे है ब्लड बैंक में मिलने वाली सुविधा पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहाँ आपको जो सुविधा चाहिए हम उसे प्रदान करेंगे जिसके लिए आज हम लोगों ने ब्लड बैंक का दौरा करते हुए अपनी 8 सूत्रीय मांग पत्र डीएमसीएच अधीक्षक के अनुपस्तिथि में डीएमसीएच उपाधीक्षक से मुलाक़ात कर उनको सौंपा है एमएसयू के नवनियुक्त दरभंगा जिला मीडिया प्रभारी अमन सक्सेना ने कहाँ ब्लड बैंक में हम लोगों के द्वारा लगातार ब्लड कैंप का आयोजन होता है कार्यकर्ता तथा डोनर के स्वास्थ्य और सुविधा को देखते हुए ये मांग पत्र सौंपा गया है हमारी मांग है की डोनर की संख्या को देखते हुए तत्काल बेडो की संख्या बढ़ाई जाए!ब्लड बैंक में डोनर के लिए अलग से महिला और पुरुष शौचालय का निर्माण करवाया जाए!डोनर रूम का प्रत्येक समय साफ-सफाई तथा बेड सीट को प्रत्येक दिन बदला जाए जरूरत अनुसार डस्टबिन लगवाया जाए!डोनर के स्वास्थ्य को देखते हुए रूम में एक AC और लगवाया जाए!डोनर के लिए पर्याप्त मात्रा में पुसिंग बल्ब उपलब्ध करवाया जाए!ब्लड डोनेट करने से पहले और बाद में आराम करने के लिए डोनर के लिए वेटिंग हॉल या वेटिंग रूम बनवाया जाए तथा जरुरत अनुसार चेयर लगवाया जाए!ब्लड बैंक में वाटर कूलर तथा प्यूरीफाइड पानी की व्यस्था की जाए और डोनर के लिए डोनेट के उपरांत उनके लिए सॉफ्ट ड्रिंक की भी व्यस्था की जाए जो फिलहाल नियमित नहीं है!ब्लड डोनेट करने के उपरांत डोनर को एक सर्टिफिकेट दिया जाए जिसमे डोनर के ब्लड ग्रूप अंकित हो तथा उनके ब्लड में कोई समस्या होने पर तत्काल डोनर को सुचना भेजा जाए!ब्लड बैंक का टुटा बेड तत्काल बदलकर नया बेड लगवाया जाए!अगर यह सुविधा एक ब्लड डोनर को मिलता है तो जरूर आने वाले समय में ब्लड की इस कमी को रोका जा सकता है अमन ने कहा अगर हमारी मांगो पर महीना दिन के अंदर में कोई भी कार्य में प्रगति नहीं देखा जाता है तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन इसके लिए आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा क्योंकि अधीक्षक ने हमें स्वयं इस बाबत आश्वासन दिया था की आपको ब्लड डोनेट करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी आपका जो मांग होगा हम पूरा करेंगे मांग पूरा नहीं होने के स्तिथि में तथा लाइसेंस रेन्यू करवाने के दिशा में अगर कोई काम नहीं किया जाता है तो हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को बाध्य जिसकी जिम्मेवारी डीएमसीएच प्रशासन को होगी मौके पर जिला सचिव अर्जुन दास,लहेरियासराय मीडिया प्रभारी अनीश चौधरी,गौतम झा,ए .भी राज ,वेदांत वत्स,सोनु,जिला कार्यकरणी सदस्य शिवमोहन ,गोविंद झा आदि भी मौजूद रहे-
अमन सक्सेना दरभंगा जिला मीडिया प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …