Breaking News

बिहार मधुबनी वर्ल्ड ब्लड डोनर डे,:दिवस आज खुद भी रहे स्वस्थ दूसरों की बचाएं जान रक्तदान से हार्ट अटैक के खतरे से होता है बचाव मिथक तोड़ करें रक्तदान

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे,:दिवस आज खुद भी रहे स्वस्थ दूसरों की बचाएं जान

रक्तदान से हार्ट अटैक के खतरे से होता है बचाव

मिथक तोड़ करें रक्तदान

 

दरभंगा News 24 Live

कोरोना संकट की वजह से रक्त की उपलब्धता कम होने के कारण समस्या गहराया है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान करने को लेकर एक बार फिर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार रक्तदान करने वालों को कई तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं. अब जरूरत है कि लोग बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें. दुनिया में खून की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग रक्तदान करते हैं. उनके इस रक्तदान करने के जज़्बा को सम्मान देने के लिए पूरे विश्व में 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है. इसकी शुरूआत विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गयी थी.

विदित हो कि वैश्विक महामारी करो ना संकट के बीच रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अपर सचिव ने जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखकर ब्लड बैंक में रक्त की कमी एवं थैलेसीमिया के मरीजों का रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि ब्लड डोनेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 के संबंधित आवश्यक एहतियात अनिवार्य रूप से बरती जाए ताकि दोनों के संक्रमण से एक्सपोज होने से बचाया जा सके।

आप भी करें रक्तदान:
रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. रक्तदान करने के बाद शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है. इससे शरीर की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है. रक्तदान करने वाले लोगों का ध्यान रखना होगा कि वे स्वस्थ्य रहें. एक स्वस्थ्य व्यक्ति 18 साल की उम्र के बाद से रक्तदान कर सकता है. उसका वजन 45 से 50 किलोग्राम से ज्यादा वज़न होना चाहिए. इसके अलावा रक्तदान करने वाले को एचआईवी, हेपाटिटिस बी या हेपाटिटिस सी जैसे रोग न हुए हों. रक्तदान करने वाले को चाहिए कि वह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाये. नियमित रूप से रक्तदान करने वालों को मछली, पालक व किशमिश जैसी आयरन से भरपूर पोषक तत्व लेने चाहिए.

मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें:

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा अपील करते हुए कहा कि सभी युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो, होती है । साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है, इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ विनोद झा अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है. रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो होती है साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया ज सकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

रक्तदाता इन बातों का रखें ख्याल:

18 साल से 65 साल के लोग रक्तदान कर सकते हैं ।

•45 किलोग्राम वजन के लोग 350 मिलीलीटर एवं 55 किलोग्राम से ऊपर वजन के लोग 450 मिलीलीटर खून दान कर सकते हैं।

•12.50 ग्राम हेमोग्लोबिन या इससे अधिक होने पर ही रक्तदान संभव है।

•एड्स, उच्च रक्तचाप, अत्यधिक मधुमेह एवं थेलेसीमिया जैसे अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित लोग रक्तदान नहीं कर सकते हैं ।

•रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से कम ना हो।

•खून देने से 24 घंटे पहले से ही शराब, धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन ना करें।

 

एडिटर Ajit kumar singh

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …