दरभंगा डीएम को ऑफिसियल फेसबुक पेज पर गोली मारने की धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार।

लॉक डाउन के दौरान दरभंगा के डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम को उनके ऑफिसियल फेसबुक पेज पर कमेंट करके गोली मारने वाले को दो लाख रुपये देने का कमेंट पोस्ट करने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार हो गया है। ज्ञात हो कि इस धमकी ने सनसनी मचा दिया था जब कोरोनावायरस को लेकर देश में हुए लॉकडाउन के दौरान डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम को गोली मारने वाले को 2 लाख देने की बात फेसबुक पर कमेंट पोस्ट किया गया था। अंततः इस युवक को दरभंगा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर शनिवार को ले आई।
बताया जाता है कि फेसबुक में जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया था उसे टेक्निकल सेल ने पता किया तो वह नंबर दिल्ली लोकेशन आ रहा था। लहेरियासराय थाने के एसआई राशिद परवेज एवं एएसआई मधु कुमार सिंह 3 दिन पूर्व सिरफिरे युवक को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली गए थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर जब दिल्ली पहुंचे तो सिरफिरे युवक दिल्ली में नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि ज्ञानी कुमार गुप्ता जो महेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र है नोएडा में रहता है। पुलिस ने निशानदेही पर सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर दरभंगा ले आई। युवक जाले थाना क्षेत्र के देवरा बंधौली का रहने वाला है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। सनकी युवक ने डीएम के सरकारी फेसबुक पर डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम को गोली मारने वाले को दो लाख रुपया देने की बात फेसबुक पर लिखी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज किया गया था।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal