दरभंगा  वार्ड 46 के आम जनता के द्वारा बाबू साहेब कॉलोनी से लहेरियासराय गुमती तक आक्रोशपूर्ण मार्च निकालकर चट्टी चौक गुमती पर नगर विधायक संजय सरावगी का पुतला दहन किया गया।

दरभंगा  वार्ड 46 के आम जनता के द्वारा बाबू साहेब कॉलोनी से लहेरियासराय गुमती तक आक्रोशपूर्ण मार्च निकालकर चट्टी चौक गुमती पर नगर विधायक संजय सरावगी का पुतला दहन किया गया।

दरभंगा news 24 live

चट्टी चौक से बहादुरपुर पुलिया तक सड़क निर्माण को लेकर आंदोलनकारी अभिषेक कुमार झा ने कहा विगत 15 सालो से शिलान्यास हो जाने के बाबजूद भी सड़क निर्माण नहीं हो सका हैं इससे पहले जब लोकसभा चुनाव के समय स्थानीय युवाओं ने इस मुद्दे को उठाया तो लोगों को ठगने के लिए शिलान्यास का झूठा खेल यहाँ की जनता के साथ खेला गया शिलान्यास हो गया बैठक हो गया सम्मान हो गया मीडिया में आ गया लेकिन सड़क निर्माण कार्य नहीं हो सका हैं चट्टी चौक गुमती से कबीलपुर का यह रास्ता 4 से 5 गावो को जोड़ती हैं स्थानीय प्रतिनिधि आते हैं और शिलान्यास का एक लॉलीपॉप लोगों थमा चले जाते हैं लेकिन अब लोग जागरूक हो गया हैं अब लोग ऐसे प्रतिनिधि को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं इसी क्रम में आज नगर विधायक का पुतला दहन किया गया हैं तथा मांग की गयी हैं जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए या फिर नगर विधायक अपना शिलान्यास का ये सिला भी अपने साथ ले जाए अगर मांगो पर कारवाई नहीं होती हैं तो वार्ड 46 की जनता इस शिलान्यास को उखाड़ वापस नगर विधायक को सौंपने का कार्य करेगी मौके पर बाबुल झा,गोपाल झा,गौतम झा,लड्डू झा,विनय पासवान,सूर्यांश झा,आशीष झा,विमला पासवान आदि लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …