Breaking News

दरभंगा एनडीए सरकार के जनता विरोधी नीति के खिलाफ होना होगा लामबंद-राजीव चौधरी।

सीपीआई का नगर वार्ड 1 में शाखा का हुआ पूर्णगठन

चे ग्वेरा के जयंती पर सैकड़ों नवयुवको ने ली सीपीआई की सदस्यता

एनडीए सरकार के जनता विरोधी नीति के खिलाफ होना होगा लामबंद-राजीव चौधरी

दरभंगा news 24 live

विश्व के महान क्रांतिकारी चे ग्वेरा के जयंती के अवसर पर दरभंगा शहर के वार्ड संख्या एक (विशनपुर) के सैकडों नवयुवकों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीआई) की सदस्यता ली। सदस्यता के उपरांत पूर्व मुखिया मो० जफर अली की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई जिसको संबोधित करते हुए पार्टी के किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि सीपीआई संघर्षों की पार्टी है। यह पार्टी सर्वहारा, वंचितों के हक हकूक के लिए हमेशा संघर्षरत रहती हैं। पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी की स्थापना भारत को अंग्रेजों से आजाद कराकर देश को शोषण मुक्त बनाने के लिए स्वतंत्रता मणिषियों ने किया था। देश की आजादी के बाद लगातार पार्टी गरीबों, वंचितों, शोषितों, पिड़ितों, दलितों, अल्पसंख्यकों के लिए संघर्ष करती रही हैं। जब यूपीए वन में सीपीआई सरकार के गठबंधन के साथ थी तो उसी समय के दौरान बनी सभी कल्याणकारी योजना जैसे खाध्य सुरक्षा कानून, मनरेगा, किसान पेंशन आदि का लाभ अभी आम जनता लें रही हैं। इस करोना महामारी में भी खाध्य सुरक्षा और मनरेगा वरदान साबित हुई। वहीं मौके पर उपस्थित पार्टी नेता, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य व मुखिया अली अहमद तमन्ने ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार दलितों, अल्पसंख्यकों, वंचितों, पिछड़ों, छात्र-नौजवानों और बुद्धिजीवी वर्ग पर हमला कर रही हैं। इस समय सभी के लिए एक मात्र विकल्प सीपीआई ही है। सीपीआई ही आम जनों के सरोकार के लिए आम लोगों को लामबंद कर संघर्ष करती हैं। मौके पर 12 सदस्यीय वार्ड शाखा का गठन किया गया है। जिसके संयोजक मो० आलमगीर और सह-संयोजक क्रमशः संजय चौधरी, मो० फिरोज को सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं सदस्य आवीद अंसारी, मो० सरफराज, मो० गुलाब, मो० नासीर, मो० कलीम, मो० महबूब, मो० इसराफिल, मो० सुलतान, मो० असफाक को चुना गया। मौके पर एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त कमिटी जिला नेतृत्व के साथ मिलकर शहरवासियों के समस्याओं को लेकर अपने आन्दोलन को तेज करते हुए आमलोगों को लामबंद करेगी और शहर से जातिवाद और धर्मवाद की राजनीति करनेवाले को प्रास्त करेंगी।
पार्टी के संघर्षों से ही सैकड़ों नवयुवकों ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया है।
मौके पर मो० मकसूद, सदरे आलम, मो० सोयब, इमामूल खान, मो० छोटे, मो० सोहेद, गुड्डू, सहादत, मो० नैयर, मो० अबीद अमन आदि उपस्थित थे। शरद कुमार सिंह CPI

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …