Breaking News

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से लेकर 5 तक के जल निकासी हेतु नगर निगम के कोष से लगभग पैंतालिस लाख रुपये की लागत से वार्ड नं 1 , 2 और 4 मे नाला निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। महापौर ने किया स्थल का जायजा

दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर एक से लेकर पाँच तक के जल निकासी हेतु नगर निगम के कोष से लगभग पैंतालिस लाख रुपये की लागत से वार्ड नं एक , दो और चार मे नाला निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है

दरभंगा news 24 live

जो वरसात से पूर्व तैयार हो जाएगा । महापौर बैजंती देवी खेड़िया ने सोमवार को चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरिक्षण करने के बाद बताया कि पिछले वर्ष इन वार्डों मे लोगों को बरसात के समय बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ा था । इस बात को ध्यान मे रखकर नगर निगम ने अपने कोष से इन वार्डों के जल निकासी के लिए योजना बनाकर नाला निर्माण का कार्य शुरु किया है जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा । निरिक्षण के समय वार्ड नं दो की पार्षद जयंती देवी, नगर अभियंता रतन कुमार वर्मा, सहायक अभियंता उदयनाथ झा आदि भी साथ थे । महापौर ने बताया कि इस नाला को वार्ड नं एक , दो तथा चार के कयी पोखरों से जोड़ते हुए बेला मे रेलवे लाइन को पार कराया गया है जिससे सहजता पूर्वक जल निकासी हो जाय । महापौर ने कहा कि जनता से लिया गया टैक्स जनता के कार्य मे लगाया जा रहा है । उन्होने कहा कि इस नाले के बन जाने से वार्ड सं एक से पाँच तक के जल निकासी का स्थायी समाधान हो जाएगा ।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …