जिले में 16 हज़ार लोगों में हुई कोरोना की स्क्रीनिंग
स्क्रीनिंग के दौरान मिले चार संदिग्ध कोरोना
संक्रमण

के मद्देनजर सुरक्षित तरीके से की जा रही स्क्रीनिंग
जिले में पिछले 20 दिनों से पोलियो पर्यवेक्षक की ओर से राज्य के बाहर से आए ओम क्वारंटाइन किए गए लोगों का स्क्रीनिंग कार्य किया जा रहा है. अब तक करीब 16 हज़ार लोगों से कोरोना संबंधित पूछताछ व स्क्रीनिंग की गई है. इसके अंतर्गत 4 व्यक्तियों को संदिग्ध पाया गया. जिनका सैंपल जांच के लिए लिया गया है. उनमे कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए संबंधित चारों व्यक्ति का सैंपल डीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेशन विभाग में भेज दिया जाएगा. विदित हो कि स्क्रीनिंग कार्य 28 मई से चल रहा है.
मेडिकल टीम घर पर जाकर लेती है सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर किया जा रहे स्क्रीनिंग कार्य में पर्यवेक्षक की टीम के द्वारा कोरेन्टीन में रह रहे लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है. संबंधी व्यक्ति का नाम, यात्रा- वृतांत घर के सदस्य एवं बीमारी के बारे में पूछताछ की जाती है. सर्दी खांसी बुखार होने की स्थिति में संबंधित सदस्य की विवरण अलग से अंकित की जाती है. संबंधित व्यक्ति के बीमारी सबन्धित जानकारी मेडिकल टीम को सौंप दी जाती है. उसके बाद मेडिकल टीम उसके घर जाकर चिकित्सीय जांच करती है. ज़रूरत पड़ने पर किरोना वायरस की पुष्टि के लिए उसका सैंपल लिया जाता है.
सुरक्षित तरीके से कार्य करने को ले दिया निर्देश
विदित हो कि कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. इस दिशा में कार्य करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से स्क्रीनिंग कार्य किया जा रहा है. डीआईओ कार्यालय से संबंधित पोलियो पर्यवेक्षक को स्क्रीनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिसमें उनको बताया गया कि इस कार्य के दौरान पूरी सुरक्षा बरतनी है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है. मास्क एवं गलब्स का इस्तेमाल करना है. इसके अलावा भी कई कदम उठाए गए हैं, ताकि इस कार्य में लगे हुए कर्मियों एवं कोरेंटिन में रह रहे सदस्यों में संक्रमण की सम्भावना कम किया जा सके.
सबसे अधिक बिरौल प्रखंड में 4003 लोगों की स्क्रीनिंग
पोलियो पर्यवेक्षक जिला के सभी प्रखंडों में स्क्रीनिंग कार्य को अंजाम दे रहे हैं इसके तहत घनश्यामपुर में 1815, अलीनगर में 187, बहादुरपुर में 248, बहेड़ी में 1645, बिरोल में 4003, शहरी क्षेत्र में 962, ग्रामीण क्षेत्र में 6, घनश्यामपुर में 1815, गौराबौराम में 1197, हनुमान नगर में 625, हायाघाट में 106, जाले में 1371, केवटी मैं 649, किरतपुर में 446, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 512, सती घाट में 1405 एवं सिंहवारा में 678 लोगों की स्क्रीनिंग की गई वही बिरौल से दो, दरभंगा शहरी से एक एवं हनुमान नगर से एक व्यक्ति का सैंपल कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए लिया गया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal