Breaking News

बहादुर जवानों को भाजयुमो दरभंगा परिवार ने शहर के हसन चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

चीन के द्वारा लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे देश के बहादुर जवानों को भाजयुमो दरभंगा परिवार ने दरभंगा शहर के हसन चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि

दरभंगा news 24 live

सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो दरभंगा के जिलाध्यक्ष  बालेन्दू झा “बाला ” ने कहा कि आज पूरा देश इस विपरीत परिस्थिति में भारत के सेना और मोदी सरकार के हर कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। बालेन्दु झा ने कहा कि आज हमें यह प्रण लेना है कि चीनी सामानों का पूर्णत: बहिष्कार करना ही हमारे जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी हम चीनी सामानों का पूर्णत: बहिष्कार करें जिससे चीन जैसे वक्रदृष्टि रखने वाले देश को आर्थिक तौर पर यह समझ आ जाए कि यह भारत अब 1962 का भारत नहीं बल्कि विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर 2020 का भारत है हम हर ईट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं और सही समय आने पर दिया भी जाएगा
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा भाजपा जिला प्रवक्ता अधिवक्ता तनवीर हसन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम आजम सिद्दीकी, भाजयुमो जिला महामंत्री संगीत साह, जिला प्रवक्ता सौरभ ओझा, सुधानंदन झा,उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, मीडिया प्रभारी कुंदन मिश्रा, नितिन कुमार, सुमित झा रवि चंद्रवंशी, राकेश दास, राहुल कुमार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …