Breaking News

दरभंगा जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण. ईवीएम की प्रथम चेकिंग 25 जून से प्रारम्भ होगी।

 

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण.

ईवीएम की प्रथम चेकिंग 25 जून से प्रारम्भ होगी.

अविनाश कुमार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा आज राजनितिक दल के प्रतिनिधियों की उपश्थिति में
ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया और आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2020 में प्रयुक्त किये जाने वाले उत्तर प्रदेश से प्राप्त BU- 4400 तथा CU- 3500 की प्रथम स्तरीय जाँच / एफ.एल.सी. की तैयारी की समीक्षा की गई।
उप निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा बताया गया है कि उत्तर प्रदेश से BU- 4400 एवं CU-3500 तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से 3700 वी.वी. पैट प्राप्त किए जाने हैं। इसमें नियत मात्रा में ईवीएम मशीन के बैलट यूनिट /बी.यू. एवं कंट्रोल यूनिट / सी.यू. प्राप्त हो चुके हैं तथा वीवीपैट मशीन 21 से 22 जून तक प्राप्त होने की संभावना है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम मशीन का एफ.एल.सी. कार्यक्रम दिनांक 25 जून 2020 से प्रारंभ किया जायेगा। इस हेतु बी.इ.एल. के इंजीनियर की सूची विभाग से प्राप्त हो चुकी है। इनके सहयोग के लिए आई.टी.आई. कॉलेज तथा पॉलिटेक्निक दरभंगा के इंजीनियरों का भी सहयोग लिया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को कोविड-19 महामारी को देखते हुए एफएलसी कार्य में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराने तथा बी.ई.एल. के इंजीनियरों को सुरक्षा किट प्रदान करने का निर्देश दिया गया है ।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में मेटल लाइट के स्थान पर कम वाट के बल्ब का उपयोग करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, फायर ब्रिगेड से जाँच करा लेने, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल से भवन की सुरक्षा संबंधित ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया है ।
इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग रखने तथा वेयर हाउस को खोलने बंद करने के समय अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया गया है ।
समीक्षा के समय जिलाधिकारी के साथ एन.सी.पी. के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी व अन्य उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …