Breaking News

अबोध बालक से मिलकर पीड़ित परिवार को सांत्वना तथा बालक कृष्णा के मुस्कान को सुरक्षित रखने तथा उसके भविष्य संवर्धन हेतु 11000 रुपये की आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेरिया के द्वारा

राजद के वरिष्ठ नेता, दरभंगा के पूर्व महापौर और दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश खेड़िया उर्फ मिठ्ठू खेड़िया ने मानवता का परिचय देते हुए दरभंगाजिले के बेनीपुर प्रखंड के मकरमपुर जाकर माता पिता से अनाथ हुए अबोध बालक से मिलकर पीड़ित परिवार को सांत्वना तथा बालक कृष्णा के मुस्कान को सुरक्षित रखने तथा उसके भविष्य संवर्धन हेतु 11000 रुपये कीआर्थिक सहयोग प्रदान की

दरभंगा news 24 live

। विदित हो कि मकरमपुर निवासी अशोक कुमार चौधरी अपने पत्नी और बच्चे के साथ कोरोना काल मे दिल्ली से खुद के आॅटो से अपने गाँव आ र आ था । इसी क्रम मे एक ट्रक ने आटो मे टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी दोनो की मृत्यु हो गयी । अबोध बालक इस हादसे मे बाल बाल बच गया । श्री खेड़िया ने सहयोग राशि देते हुए कहा कि
इस बच्चे केलिए ब्राह्मण फेडरेशन का लगातार आह्वान सोशल मीडिया एवं अखबार में देखा तो मेरे संज्ञान में यह मामला आया। मैंने फेडरेशन के अध्यक्ष से बात भी की और मदद की इच्छा जतायी। इसके बाद आज मैं गया और उस बच्चे को तत्काल आर्थिक मदद की। साथ ही भविष्य में भी मेरी किसी प्रकार के मदद की जरूरत पड़ेगी तो मैं तैयार हूं।
श्री खेड़िया ने कहा कि इस महामारी ने बहुतों के सर से माता पिता का साया छिन लिया । उन्होने इस घटना को भी बहुत ही मार्मिक बताया और गहा कि इस देश मे सबसे अधिक मजबूर और लाचार कोई है तो वह मजदुर और श्रमिक वर्ग है । जिसको देखने वाला कोई भी सरकार नही है । उन्होने सरकार से मांग की कि इस बच्चे को गुणवत्तापुर्ण शिक्षा और वयस्क होने तक देखरेख की व्यवस्था की जाय।

वहीं ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने पूर्व महापौर ओम प्रकाश खेड़िया को धन्यवाद देते हुए कहा कि उक्त गरीब बच्चे की मदद में आगे आने वाले सभी सामाजिक, राजनीतिक एवं आमजनो को ब्राह्मण फेडरेशन स्वागत एवं धन्यवाद करता है। साथ ही खेड़िया जी ने जो मदद किया है, उसी प्रकार अन्य जनप्रतिनिधि भी मदद में जरूर आगे आएं।
इस नेक कार्य में उनके साथ परशुराम सेवा ट्रस्ट के चौधरी जी एवं राजद नेता मृत्युंजय झा जी भी उपस्थित थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …