बजरंग दल जिला दरभंगा के कार्यकर्ताओं ने किया चाइना का विरोध
स्थान

दरभंगा टावर चौक पर बजरंग दल दरभंगा के संयोजक राजीव प्रकाश मधुकर के अध्यक्षता में चाइना के विरोध में चाइना के राष्ट्रीय ध्वज और सामाग्री को जला कर किया विरोध अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया , वही बजरंग दल के जिला संयोजक राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि आज चाइना भारत के साथ भितरघात कर भारत को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रहा है इसका कहीं ना कहीं हम भारतवासी ही दोषी हैं हम चाइनीज समान को अपने निजी जीवन में उपयोग करके उसकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करते हैं और वह हमारे ऊपर प्रहार करते हैं इसलिए हम सभी देशवासियों को संकल्प लेना होगा कि चाइना को जड़ से समाप्त करना है तो उसके देश में बनाए हुए या उसके द्वारा उपयोग किए हुए चीज का हम सभी भारतवासी उपयोग न करें किसी प्रकार की लेनदेन चाइना से ना करे वही मधुकर ने कहा कि माननीय भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भी आव्हान किया है कि हमारे देश की विधि व्यवस्था को देखते हुए हम चाइना से कोई भी व्यवहार ना बनाएं और उस देश से आयात निर्यात बंद करें यहां तक कि वहां का सामान ना लेना और ना देना है आज देश हमारा कमजोर हो रहा है वह कहीं ना कहीं हमारे राजतंत्र की भी कमी है जो आज भारत सरकार चाइना देश से भारत में उपयोग होने वाले सामग्री का आदान प्रदान करते हैं उसे अविलंब प्रतिबंध करें और चाइना को आर्थिक स्थिति खराब करें इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रवादी अविनाश सिंह धर्मवीर रावत जी आशुतोष जी नगर संयोजक पंकज बाड़ी जिला सह मंत्री बिनोद महासेठ नगर सह गौ प्रमुख चंदन बर्मा वार्ड 34 के संयोजक सन्नी कुमार राहुलbio चौधरी संजय कुमार सुमित राय अजय कुमार मोनू कुमार आदित्य नारायण मुन्ना मोहित जी मोनू जी प्रियांशु जी मुकेश कशेरा सनी खंडेवाल त्रिलोकी जी चमन राजवंशी उदय कुमार जी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal