शिक्षकों,छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से परीक्षा- पद्धति संबंधित सुझाव आमंत्रित
सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर परीक्षाओं से संबंधित सुझाव मांगे
मिथिला

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह के आदेशानुसार कोविड-19 के संक्रमण के कारण आगामी परीक्षाओं की पद्धति में बदलाव हेतु आम सहमति बनाने के उद्देश्य से सुझाव मांगे गए हैं। सी एम कॉलेज के प्रधानाचार्य डा मुश्ताक अहमद ने अपने स्तर से महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से सुझाव मांगा है,ताकि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रहित में ससमय परीक्षा संपन्न कराकर परिणामों की शीघ्र घोषणा की जा सके।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय आगामी विभिन्न परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर लेना चाहती है,जिसके लिए उन्होंने सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस नए विकल्प के बारे में अपने विचार व सुझाव महाविद्यालय के ईमेल principalcmcollege @ yahoo.com पर अथवा कार्यालय में लिखित रूप से दिनांक 21 जून,2020 के संध्या 4:00 तक दें, ताकि उनके विचारों को ससमय विश्वविद्यालय को भेजा जा सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal