Breaking News

देश कभी नहीं भूलेगा वीर जवानों की कुर्बानी- अर्जुन सहनी  

देश कभी नहीं भूलेगा वीर जवानों की कुर्बानी- अर्जुन सहनी

 

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के गलवान मे शहीद हुए सेना के सम्मान मे मिर्जापुर चौक से आयकर चौक तक कैंडिल मार्च निकालकर श्रधांजली अर्पित किया।
इस अवसर पर नगर विधान पार्षद डाँ अर्जुन सहनी ने श्रधांजली अर्पित करते हुए कहा कि लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने की घटना को लेकर पूरे देश के साथ बिहार के लोगों में भी गुस्सा है। शहीद सैनिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस और शौर्य का प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया हैं। इन सैनिकों ने भारतीय सेना की वीरता की परम्परा का निर्वाह करते हुए अपनी जानें कुर्बान की,जिसे यह देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी का जिस तरह से भारत सूझबूझ के साथ डट कर मुकाबला कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश को सशक्त करने की मुहिम शुरू की है,उससे चीन बौखला गया है। दरअसल कोरोना महामारी के आंकड़े व तथ्यों को छुपाने को लेकर पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका चीन सीमा विवाद को हवा देकर दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। श्रधांजली अर्पित करते हुए पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा की भारत युद्ध नहीं बुद्ध की धरती है, संयम बरतेगा, मगर किसी के सामने कभी झुकेगा नहीं।शहीद जवानों ने अपनी वीरता से भारत के स्वाभिमान का जो आदर्श स्थापित किया,उसका साफ संदेश है कि दुश्मन की आक्रमकता हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता,महामंत्री संगीता साह,डाँ मुरारी मोहन झा,किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेश चौधरी सुमन,जिला मंत्री प्रमोद शरण सतसंगी,पूर्व जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना,भाजपा आईटी सोशल मिडिया सेल के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुन्द चौधरी,केदार लाल देव,कन्हैया महतो,मीना प्रसाद,उदय शर्मा,राकेश कुमार स्वर्णकार,रमण कुमार, अमित बिहार, जयकिशुन राउथ,श्रवण महतो,लक्ष्मण झुणझुणवाला,निशांत चौधरी,सुबोध चौधरी,विकास चौधरी,मनीष खट्टीक,जवाहर पूर्वे,राजीव कुमार मधुकर,राकेश झा,अविनाश पप्पु, मणी कुमार, विकास कुमार,राहुल बिहारी, सुमित झा,मुकेश महासेठ,सोनु झा,रोहित गुप्ता,अमित बिहारी,दिल्ली गुप्ता,प्रभात कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …