पृथ्वी दिवस को जिला में 7,70,000 वृक्षारोपण तैयारी कार्य की समयावधि तय की गयी ।
31 जुलाई तक़ पौधशालाओं से पौधे प्राप्त कर संबंधित पंचायतों में उपलब्ध करा दिया जायेगा ।
वृक्षारोपण हेतु गड्ढों / स्तूपों के निर्माण का कार्य प्रारंभ।
प्रति पौधा एक व्यक्ति की उपलब्धता हेतु सूची बनाने का कार्य प्रगति पर।
वृक्षारोपण समितियों के द्वारा तैयारी कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा ।
दरभंगा :- जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत आगामी दिनांक 09 अगस्त पृथ्वी दिवस को पूरे राज्य में एक साथ 2.51 करोड़ पौधारोपण किया जायेगा। इसमें दरभंगा जिला में 7,70,000 पौधा लगाने का लक्ष्य शामिल है।
दरभंगा जिला में दिनांक 9 अगस्त 2020 को एक दिन में 07 लाख 70 हजार पौधारोपण करने हेतु सभी तैयारियाँ तेज कर दी गई है। वृक्षारोपण हेतु पंचायत स्तरीय माइक्रो प्लान तैयार हो गया है।
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा वृक्षारोपण तैयारी कार्य प्रगति की बराबर अनुश्रवण एवं समीक्षा की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा 9 अगस्त 2020 को प्रस्तावित जिला में 7,70,000 पौधारोपण तैयारी कार्य की समयावधि निर्धारित कर दिया गया है। कहा है कि वृक्षारोपण हेतु जगह का चयन पहले ही पूर्ण हो गया है। चयनित जगह पर गड्ढ़े / स्तूप का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। पौधे का सैंपलिंग प्राप्त करने के लिए पौधशाला का भी चयन कर लिया गया है।
कहा कि 31 जुलाई 2020 तक चयनित पौधशालाओं से निर्धारित मात्रा में पौधे प्राप्त कर संबंधित पंचायतों में उपलब्ध करा दिया जायेगा। इस योजना पर कार्य चल रहा है। कहा कि पौधारोपण हेतु प्रति पौधा एक व्यक्ति की उपलब्धता हेतु कर्मियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है । इस कार्य हेतु सूचीबद्ध कर्मियों को दिनांक 30/06/2020 को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जायेगा।
वृक्षारोपण कार्य का बराबर अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला स्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय समितियाँ गठित है। यह समितियाँ वृक्षारोपण तैयारी कार्य के क्रमिक प्रगति की समीक्षा कर रही है।
वृक्षारोपण कार्य का सतत् अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति में 12 विभागों के पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है। इस समिति के सदस्य- सचिव वन प्रमण्डल पदाधिकारी , दरभंगा है। जबकि उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप निदेशक, उद्यान, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमण्डल/ग्रामीण कार्य प्रमण्डल/लघु जल संसाधन प्रमण्डल/मनरेगा, डी.पी.एम. जीविका, डी.पी.एम. मनरेगा सदस्य के रूप में शामिल है। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा नामित दो एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि भी इस समिति के सदस्य है।
वहीं प्रखण्ड स्तरीय वृक्षारोपण समिति के अध्यक्ष प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं बी.पी.एम. मनरेगा इसके सदस्य- सचिव है। इसमें वनपाल, कनीय अभियंता, मनरेगा/सड़क निर्माण/ग्रामीण कार्य/जल संसाधन/लघु जल संसाधन, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक, जीविका सदस्य के रूप में शामिल है। पंचायत स्तरीय वृक्षारोपण समिति के अध्यक्ष पंचायत के मुखिया एवं पंचायत रोजगार सेवक इसके सदस्य – सचिव है। इस समिति में पंचायत सचिव, पंचायत तकनीकी सहायक, वनपाल/वनरक्षी, कृषि समन्वयक, जीविका कम्युनिटी समन्वयक एवं मुखिया द्वारा नामित दो वार्ड सदस्य शामिल है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal