आज जिला में मात्र 4 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले।
कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 269 हुई।
सभी कोरोना मरीज डीएमसीएच में आइसोलेट किये गये।
कन्टेनमेंट जोन को सील की जा रहीं हैं।

दरभंगा जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित लोंगो की पहचान करने के लिये ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोंगो का बड़ी संख्या में रैंडम सैंपल लेकर कोरोना टेस्टिंग कराई जा रहीं हैं। डी.एम.सी.एच. लैब द्वारा जारी किये गये टेस्टिंग रिपोर्ट में आज कोरोना के और 4 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं।
जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन, दरभंगा द्वारा आज मिले सभी कोरोना पॉज़िटिव मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैं।
गौरतलब है कि आज मिले 4 मरीजों में केवटी प्रखंड के 03 एवं डी.एम.सी.एच. के 01 कर्मी शामिल हैं। आज 02 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की भी सूचना हैं।
इस प्रकार दरभंगा जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 269 हो गयी है और इसमें से स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 158 है।
जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को कोरोना पॉजिटिव कन्टेनमेंट एरिया को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है।
निदेश के आलोक में सीओ केवटी द्वारा सूचित किया गया है कि कोरोना पॉज़िटिव मिले पिंडारुच के वार्ड 1, 6 एवं 12 को सील कर दिया गया है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal