Breaking News

मुजफ्फरपुर मे बैंक डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित अन्य सदस्य गिरफ्तार रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

मुजफ्फरपुर मे बैंक डकैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित अन्य सदस्य गिरफ्तार
रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

मुजफ्फरपुर

दरभंगा news 24 live

पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने देशभर के आधा दर्जन से अधिक बैंकों में डकैती के मास्टरमाइंड सहित गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता कर एसएसपी जयकांत ने इसकी जानकारी दी.पुलिस ने जानकारी जुटाकर पश्चिम बंगाल में जाकर तीन अपराधियों को छापेमारी कर धर दबोचा. सभी अपराधी बंगाल और उड़ीसा में भी बैंक डकैती कांडों में वांछित थे. गिरोह द्वारा विभिन्न बैंक डकैतीयों में करीब 68 लाख रुपये लूटे जा चुके हैं.पकड़े गए अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू ठाकुर, झुनझुन ठाकुर, रजनीश कुमार के रूप में हुई है. वहीं पुलिस ने इसी ग्रुप के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 4 अपराधियों की गिरफ्तारी की है. पुलिस ने अपराधियों के पास से 4 पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं. सभी अपराधियों पर दर्जनों मामले दर्ज हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …