जाले विधानसभा में एसडीपीआई ने भी ठोका ताल विधानसभा में इलेक्शन तय्यारी को लेकर हुआ प्लान

बिहार के हालात को जात पात की सियासत ने खोखला कर दिया है अब यहां की अवाम इस गंदी सियासत से परेशान होकर एक ऐसा विकल्प की तलाश में है जो हर तरह के जातिवाद की सियासत से ऊपर उठकर तरक्की की सियासत को लेकर आगे बढ़े और मजबूत प्लान बना कर मजबूत कदमों को आगे बढ़ाते हुए काम करें इन बातों का इजहार सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राज्य उपाध्यक्ष नूरुद्दीन जंगी ने किया आगे उन्होंने कहा कि एसडीपीआई ऐसे ही विकल्प की शक्ल में उभर कर सामने आ रही है इसी वजह से जनता का भरपूर सपोर्ट एसडीपीआई की तरफ बढ़ रहा है पार्टी के दरभंगा जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद व जिला सचिव मोहम्मद इरशाद ने बताया कि जाले विधानसभा में आज पार्टी के राज्य स्तरीय जिला स्तरीय नेताओं व दिगर नेताओं ने मिलकर विधानसभा में इलेक्शन की तैयारी को लेकर जाले विधानसभा के शकरपुर पंचायत में अहम मीटिंग किया है अब जल्द ही विधानसभा कमेटी बनाकर वार्ड लेवल पर काम शुरू किया जाएगा इस मौका पर एसडीपीआई कमेटी मेंबर मोअज्जम मुख्तार एसडीपीआई दरभंगा के पूर्व जिला सचिव महबूब आलम केंपस फ्रंट एक्टिविस्ट सैफुर रहमान, तौकीर अहमद एसडीपीआई मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष परवेज खान, छात्र नेता इफ्तेखार आलम, राशिद अब्बासी, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद महबूब, आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal