Breaking News

दरभंगा आपदा कार्यालय में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का डी.एम. ने किया उद्घाटन।

 

आपदा कार्यालय में हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन का डी.एम. ने किया उद्घाटन।

 

रिपोर्ट अविनाश कुमार

:- समाहरणालय परिसर में अवस्थित जिला आपदा शाखा में आज एक हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन संस्थापित किया गया। जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा उक्त मशीन का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी लोंगो को मास्क पहनने के साथ दोनों हाथों की बार-बार सफाई करना आवश्यक है। कहा कि हैंड्स फ्री सैनिटाइजर से हाथ की सफाई अच्छे से हो जाती है।
आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार द्वारा बताया गया कि यह सैनिटाइजर मशीन युनिसेफ की सहयोगी संस्था बिहार सेवा समिति, दरभंगा द्वारा उपलब्ध कराया गया है। कहा कि इस समिति को ऐसी ही एक मशीन शिक्षा विभाग में भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …