महीनों बीत जाने के बाद भी अपराधियों के विरुद्ध पुलिसिया कार्रवाई नहीं हो पाई इससे पूरे परिजन के बीच दहशत का माहौल
अपराधियों का मनोबल ऊंचा बढ़ने के कारण लगातार जान से मारने की धमकी

कार्यालय लहेरियासराय थाना में एक महीना पूर्व मामला दर्ज होने के बाद भी अभी तक अपराधियों की न तो शिनाख्त ही की गई है और न ही कोई कार्रवाई जिसको लेकर अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है। कि पुनः जान से मारने एवं मकान को बम से उड़ा देने की लगातार धमकी दी जा रही है। फिर भी स्थानीय थाना की पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण पीड़ित परिजन दहशत के माहौल में जी रहे हैं। और घर से कोई भी परिजन बाहर निकलना दुष्वार समझते है।
ज्ञात हो कि लहेरिया सराय थाना क्षेत्र के ग्यास चक मुहल्ला निवासी वसीम अहमद खां के पुत्र रेहान अहमद खान को उसके मोबाइल नंबर 86 51 37 60 0 0 पर 21 मई को + 71 41 678 नंबर से गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। जिसको लेकर लहेरिया सराय थाना में 23 मई को कांड संख्या 268 /20 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई और मोबाइल रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत किया गया। परंतु पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुनः उक्त नंबर पर अपराधियों के द्वारा उसी नंबर से जान से मारने एवं पूरे मकान को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। इस संदर्भ में पीड़ित आवेदन कर्ता रेहान अहमद खान ने कहा है कि मुझे लगातार धमकी दी जा रही है। और सारा मोबाइल रिकॉर्डिंग थाना को प्रस्तुत भी किया गया। परंतु कोई कारवाई पुलिस नहीं कर रही है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस की इस लापरवाही से अपराधियों के द्वारा किसी भी समय उसके पूरे परिवार को जान-माल की क्षति पहुंचाने की हमेशा आशंका लगी रहती है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal