मधुबनी :फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगापट्टी गांव में सुबह आसमान से टूटी आफत के कहर ने एक परिवार का सब कुछ छीन लिया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 24 जून से 29 जून तक जिले में भारी वर्षापात व अतिवृष्टि होने का संभावना व्यक्त किया था। लेकिन कुदरत का विज्ञान किसको कब अपने आगोश में ले लेगा इसकी भनक भी इन तबाह हुए परिवार को नहीं था। संतोष यादव उम्र 27 वर्ष अपने पत्नी चन्द्रकला देवी 25 वर्ष व पिता मुसन यादव 61 वर्ष के साथ वृहस्पति वार को सुबह अपने खेत में धान का बिचरा उखाड़ने के लिए गया था। अचानक करीब 07:30 बजे आसमान से लगातार गरजना हो रही थी।
उसी वक्त तीनों का मन विचलित होने लगा और खेत में बने मेड़ पर बैठ गया तभी आसमान से वज्रपात (ठनका) गिरा और तीनों का मौत मौके पर हो गया। जिसमें मृतक चंद्रकला का हाथ झुलसा हुआ पाया गया और मृतक मुसन यादव के मस्तिष्क के पीछे का हिस्सा झुलसा पाया गया है। मृतक के परिवार और सगे संबंधी का रो – रो कर बुरा हाल है। मृतक संतोष व चन्द्रकला अपने पीछे दो छोटे- छोटे बच्चें एक पुत्र 6 वर्ष का और एक पुत्री 3 वर्ष का छोड़ गए। पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है, मृतक के परिवार में सिर्फ दो दूध मुहे बच्चा ही बच गया है। मृतक मुसन यादव का इकलौता पुत्र संतोष था। अब इन दो बेसहारा का पालन कौन करेगा। लोग स्तब्ध है, भगवान ऐसा दुःख किसी को ना दें। मौके पर पहुंची फुलपरास थाना ने मृत तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। सूत्रों कि माने तो तरके सुबह हुई वज्रपात में फुलपरास में ही 2 किलोमीटर के क्षेत्र में 3 अलग- अलग घटना हुई है। जिसमें बेलहा गांव में पति – पत्नी दोनों की मौत ठनका (वज्रपात) के चपेट में आने से हुई है। तो वहीं बलुआ गांव में एक व्यक्ति की मौत भी इसी कारण से हुई है।एक बात तो स्पष्ट है कुदरत के आगे किसी का एक नहीं चल सकता है।
संवाददाता – राम प्रकाश महतो
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal