Breaking News

पेट्रोल डीजल के कीमतों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सीपीएम दरभंगा जिला कमेटी की ओर से लहेरियासराय टावर पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

पेट्रोल डीजल के कीमतों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ सीपीएम दरभंगा जिला कमेटी की ओर से लहेरियासराय टावर पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया

रिपोर्ट अविनाश कुमार

और डीजल पेट्रोल में हुई मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग किया गया सीपीएम कार्यकर्ता पोलो मैदान से पुतला के साथ जुलूस की शक्ल में आयुक्त कार्यालय समाहरणालय लहेरियासराय टावर लोहिया चौक होते हुए पुनः टावर तक आया और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया इस अवसर पर सीपीएम के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड ललन चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद डीजल की कीमतों में ₹10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा महंगी हो गई है अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम कम हो रहे हैं तब भारत में प्रतिदिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है एक तरफ लोग लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं उस वक्त डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सरकार आम जनता गरीब किसान मजदूर मध्यमवर्ग लोगों कि और परेशानी बढ़ा रही है सीपीएम राज सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि डीजल की कीमतों में प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि से खेती किसानी महंगी हो गई है बस टेंपो मालवाहक वाहन आदि का किराया बढ़ने से आम जनता की परेशानी बढ़ेगी उपभोक्ता वस्तु व निर्माण सामग्री महंगे होंगे सरकार आम लोगों की जे ब पर डाका डाल रही है लॉकडाउन के चलते आम लोग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं इसीलिए केंद्र सरकार अभिलंब मूल्य वृद्धि वापस ले सभा को सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिनेश झा जिला कमेटी सदस्य गोपाल ठाकुर मजदूर नेता फूल कुमार झा और एसएफआई के जिला संयोजक नीरज कुमार ने भी संबोधित किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …