Breaking News

 मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में चट्टी चौक पर लगने वाले ट्राफिक जाम के समस्या को लेकर चट्टी चौक के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

चट्टी चौक पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर एमएसयू ने किया आंदोलन –
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के नेतृत्व में चट्टी चौक पर लगने वाले ट्राफिक जाम के समस्या को लेकर चट्टी चौक के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

रिपोर्ट अविनाश कुमार

का आयोजन किया गया जिसमे ओवर ब्रिज की मांग के साथ-साथ गुमती के पास की रोड का मरमत्तीकरण एवं सड़क को चौड़ीकरण का मांग किया गया हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन एक गैर राजनीतिक संगठन है जो विगत 5 सालों से मिथिला के चौतरफा विकास के लिए सड़क से लेकर जेल तक का संघर्ष किया है इसी क्रम में आज लहेरियासराय चट्टी चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया हैं मौके पर उपस्थित आंदोलन के नेतृत्वकर्ता दरभंगा जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा इस धरना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सांसद,विधायक तथा तमाम जनप्रतिनिधि का ध्यान इस समस्या पर आकृष्ट कराना था विगत दो दशक से चट्टी चौक के लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं जिसका स्थाई समाधान नहीं निकल पाता है कई सारे नेता इस मुद्दे को लेकर अपनी राजनीति को चमका कर चले जाते हैं लेकिन समस्या जस का तस ही रह जाता है हम मांग करते हैं स्थानीय जन -प्रतिनिधि से की चट्टी चौक पर होने वाले इस जाम की समस्या से अभिलंब छुटकारा मिले इसका उपाय करें नहीं तो आने वाले समय में उन्हें मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा गंभीर प्रतिकार का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा विगत दो दशकों से चट्टी चौक पे सड़क जाम की समस्या बनी हुई है ओवरब्रिज के नाम पर यहां पर सिर्फ घोषणा और शिलान्यास होता है लेकिन काम शून्य रह जाता हैं शिलान्यास के इतने वर्षो के बाद भी अभी तक एक पिलर तक का निर्माण नहीं हो सका हैं प्रतिनिधि वोट लेने के उदेश्य से शिलान्यास तो करवा देते हैं लेकिन जीत जाने के बाद एक बार मुद्दा तक को नहीं उठाते हम मांग करते हैं की लहेरियासराय गुमती एवं चट्टी चौक पर घंटो तक लगने वाली जाम का स्थाई समाधान हो,गुमती के पास वाली रोड का मरम्मत एवं चोरीकरण किया जाए,ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए,सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक गुमती पर ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति की जाए,ट्रैफिक नियमों का सख़्ती से पालन हो मांग पूरा नहीं होने पर आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा आज दिए गए धरने को अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने चेतावनी के स्वर में स्थानीय सांसद विधायक तथा तमाम जन प्रतिनिधि सचेत करते हुए कहा चट्टी चौक पर लगने वाला जाम का स्थाई समाधान निकालें अन्यथा आने वाले 20 जुलाई को लहेरियासराय चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर तक पुरे सड़क को बंद कर आक्रोशपूर्ण आंदोलन किया जाएगा जिसका परिणाम भुगतने को तैयार रहें इस मौके पर हुई सभा में प्रदेश संगठन मंत्री विमल कुमार झा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपेश झा, सुधांशु झा ,अनीश चौधरी ,विमल कुमारी ,गोपेश झा ,विनय पासवान, नीरज झा ,अभिषेक कुमार झा ,विवेकानंद झा आदि भी मौजूद रहे सभी ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला हैं –
अमन सक्सेना दरभंगा जिला मीडिया प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …