जलजमाव की समस्या तथा दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण के लिए एक दिवसीय सांकेतिक धरना

गाँधीनगर कटरहिया के मोहल्ला के लोगों के द्वारा जलजमाव की समस्या को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना का आयोजन वार्ड 17 दिलावरपुर गांधीनगर के मुख्य द्वार पर बने शिव हनुमान मंदिर पर किया किया धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने स्थानीय प्रतिनिधि,जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर हल्ला बोला मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में दिये गए धरने में शामिल वक्ताओं ने कहा नगर निगम प्रशासन असामाजिक तत्व से डरा हुआ हैं पिछले सप्ताह भर से नाले के रास्ते को कुछ लोगों के द्वारा बंद कर दिया गया हैं जब इस बाबत नगर निगम को सुचना भेजी गयी तो वो कहते हैं आपलोग खुद जाकर समस्या का समाधान ढूंढे आज गाँधीनगर पिछले कई दिनों से जल-जमाव की इस गंभीर समस्या से लड़ रहा हैं लोगों के घरों में पानी लगा हुआ हैं सड़क पर घुटना भर पानी लगा हुआ हैं लोगों का बिजनेस ठप परा हुआ हैं गाड़ीयों का आना जाना बंद हो गया हैं कही ना कही आज हमलोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं आखिर 30 लाख रुपये की लागत से बना नाला का निर्माण इसी दिन के लिए किया गया था की कुछ लोग इसे मिट्टी से भर दे 2 कदम दूर सीओ बैठते हैं 2 कदम की दुरी पर सदर थाना बना हुआ हैं बाबजूद सप्ताह भर से ऐसे असामाजिक तत्व के खिलाफ कारवाई ना कर हमें डूबा हुआ छोड़ दिया गया हैं मजबूरन हमें कदम उठाना होगा यह मामला सांप्रदायिक रंग ले सकता है दो पक्षो को आपस में लड़ाया जाने वाला हैं कुछ राजनितिक पालित पोषित लोगों के द्वारा धोबईया पोखर को अवैध रूप से भड़ा जा रहा हैं जिससे नाला के रास्ता को बंद कर सरकारी संपत्ति को कब्ज़ा करने की तैयारी चल रही हैं जिसे नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के द्वारा अमलीजामा पहनाया जा रहा हैं आज दोनार गुमती से पूर्व में बसें इलाका दिलावरपुर,गांधीनगर कटरहिया,अम्बेडकर नगर,भेलूचौक,गंज,कबीरचौक,छिपलिया जैसे जगहो पर जाना मुश्किल हो गया हैं जो विगत कई दसको से यहाँ की समस्या बन कर रह गयी हैं गांधीनगर वासियो को 30 लाख रुपया का नाला बना कर उसे असामाजिक तत्व के लिए बंद करने के लिए छोड़ दिया गया हैं जिस कारण आज एक सांकेतिक धरना देकर प्रशासन को सचेत किया जा रहा हैं हमारी तीन प्रमुख मांग हैं जो इस प्रकार हैं जल्द से जल्द नाले में भरे गए मिट्टी को हटाया जाए,दोषी लोगों पर कारवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए तथा दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य विधानसभा चुनाव से पहले किया जाए इन्ही सब मांगो को लेकर एमएसयू और स्थानीय लोगों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना कर प्रशासन को सचेत करने का काम कर रहा हैं अगर 24 घंटो में हमारी मांग पूरी नहीं की जाती हैं तो मजबूरन हमलोगो को नाला खुलवाने खुद जाना होगा और इस बीच कोई भी घटना घटित होती हैं तो इसकी पूरी जिम्मेवार जिला प्रशासन निगम प्रशासन तथा यहाँ की जन प्रतिनिधि होंगे इस बाबत बिगत कई दिन पूर्व से ही सभी को सुचना भेज दिया गया हैं लेकिन अब तक कारवाई नहीं हो सकी हैं मजबूरन हमें कानून को हाथ में लेना होगा जहाँ एक सांप्रदायिक दंगा हो सकता हैं जिस सबके जिम्मेवार यही लोग होंगे धरने में शामिल पूर्व वार्ड 17 पार्षद प्रदीप गुप्ता ने भूमाफिया पर हल्ला बोलते हुए कहा जो भी लोग धोबईया पोखर को भर रहे वैसे लोगों पर प्रशासन कारवाई करें अन्यथा ये भूमाफिया पुरे जमीन को कब्ज़ा कर पानी के रास्ते को बंद कर देगा साथ ही साथ कुछ असामाजिक तत्व भी इन्ही लोगों के इशारों पर कार्य कर रहे हैं उनको स्थानीय पुलिस समर्थन कर रही हैं जिससे ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं ऐसे लोगो को पकड़ कर जेल भेजा जाए जो बार-बार नाले को मुँह को मिट्टी से भरने का कार्य करते हैं मौके पर मौजूद एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा क्या प्रशासन चाहती हैं की हम आपस में भिड़े आपस में खून खराबा हो क्या हमने इसी दिन के लिए अपने प्रतिनिधि को वोट दिया था की वो हमें खुद में लड़ने के लिए छोड़ दे प्रशासन ऐसे लोगों पर कारवाई ना कर आम जनता पर कारवाई करेगा जो इस समस्या के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे हम मांग करते हैं जल्द से जल्द जलजमाव की समस्या को देखते हुए स्थाई निदान के लिए दोनार से टीनहीं पुल तक नाला निर्माण कार्य में तेजी लाया जाए और तय समय सीमा के अंदर इसे पूरा किया जाए दोषियों पर कारवाई हो तथा बंद नाले को खोला जाए स्थानीय निवासी मनोज मण्डल ने कहा दो बार शिलान्यास हो जाने के बाबजूद पिछले 5-6 सालो से यह नाला निर्माण नहीं हो सका हैं अब जनता जागरूक हैं ऐसे प्रतिनिधि को चुनाव में सबक सिखाया जाएगा एमएसयू के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा,नंदन किशोर चौधरी,विकाश चौधरी,अनीश चौधरी,सोनू कुमार,बी.के मिश्रा,वेदांत वत्स,बाबुल राज,संत कुमार,मुकेश राय आदि ने धरना को सम्बोधित करते हुए समस्या के खिलाफ लड़ने की बात कही इस मौके पर नटवर शर्मा,मनोज ठाकुर,नरेश साह,दिनेश मण्डल,रामप्रसाद राय,रॉकी कुमार,गोलू शर्मा,प्रियांशु,सुमन शर्मा,संजय शर्मा,अमर दास,कुंदन मण्डल समेत कई लोग उपस्थित थे। अमन सक्सेना-
विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह दरभंगा जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी-
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal