मांझा को किया गया कन्टेटमेंट जोन घोषित अंचलाधिकारी के द्वारा कराया गया बाजार को बन्द।
बताया
जा रहा है की मांझा प्रखंड यानि मांझा बाजार मे तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मांझा प्रखंड मे मचा हड़कंप और आज पूर्ण रूप से मांझा बाजार को कराया गया बंद और कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया! और अंचल अधिकारी ने यह भी बताया बिना जरूरत काम से बाहर ना निकले और मास्क का उपयोग करें !!
मांझागढ़ गोपालगंज :- मांझागढ़ थाने के मांझा बाजार में तीन कोरोना पोजिटिव मिलने के बाद आज मांझा बाजार को कन्टेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया साथ हीं पुरे बाजार को बन्द कर दिया गया।बता दें कि मांझा के माधव हाई स्कुल में सभी व्यापारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें तीन कोरोना पोजिटिव पाए गएं जिससे तुरन्त उनको डाॅक्टरों की टिम पटना ले कर चली गयी ।इसी पर सोमवार को अंचलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए पुरे बाजार को बन्द करा दिया साथ हीं पब्लिक एनाउंस किया गया सबको सलाह दी गयी की कोई भी बिना आवश्यक काम के बाहर ना निकलें तथा कोई भी बिना मास्क के घर से बाहर ना निकले।और अगर कोई भी बिना मास्क के निकलेगा उस पर कानुनी कार्यवाही की जाएगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal