Breaking News

मधुबनी जिलाधिकारी द्वारा नए कंटेनमेंट जोन हुए घोषित। रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

मधुबनी जिलाधिकारी द्वारा नए कंटेनमेंट जोन हुए घोषित।

पी0एम0सी0एच0 एवं सदर अस्पताल, मधुबनी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार अंधराठाढ़ी प्रखंड का 03 पुरूष 01 महिला, राजनगर प्रखंड का 01 पुरूष, रहिका प्रखंड का 01 पुरूष, पंडौल प्रखंड का 02 पुरूष, बेनीपट्टी प्रखंड का 03 पुरूष, बिस्फी प्रखंड का 02 पुरूष एवं मधेपुर प्रखंड का 01 पुरूष को कोरोना से संक्रमित प्रतिवेदित किया गया है। उक्त प्रखंड के संबंधित गांव/पंचायत से कोविड-19 का मामला संपुष्ट पाए जाने के कारण, इसके अन्यत्र प्रादुर्भाव को रोकने हेतु संबंधित प्रखंड के उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जाने के रूप में जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा घोषित किया गया है।

अंधराठाढ़ी प्रखंड का ग्राम-चपाही, राजनगर प्रखंड का ग्राम- राघोपुर बलाट,, रहिका प्रखंड का मुहल्ला-महाराजगंज, पंडौल प्रखंड का ग्राम-भगवतीपुर एवं बथने, बेनीपट्टी प्रखंड का ग्राम-अरेर, बिस्फी प्रखंड का ग्राम-जफरा एवं बेलौंचा, मधेपुर प्रखंड का ग्राम-पौनी में कोविड-19 के संक्रमित पाये गये है। उक्त क्षेत्र को एपिसेेंटर घोषित करते हुए इसके 03 कि0मी0 के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

डॉ० नीलेश रामचंद्र देवरे, जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/ थानाध्यक्ष/प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत की जाने वाली सभी गतिविधियों के लिए विभाग द्वारा दिये गये निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं कृत कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन ससमय भेजने का निदेश
दिया गया है।

Check Also

• दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के प्रस्ताव हेतु राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक… 

🔊 Listen to this • दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों के …