Breaking News

सेवानिवृत्ति उपरांत जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा को विदाई दी गयी।

 

सेवानिवृत्ति उपरांत जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा को विदाई दी गयी।

 

रिपोर्ट अविनाश कुमार

बिहार सूचना सेवा के अधिकारी श्री सुशील कुमार शर्मा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा-सह- उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमंडल दरभंगा आज दिनांक 30 जून 2020 को वार्धक्य सेवानिवृत्त हो गये।
उनके सेवानिवृत्ति पर प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं प्रमंडलीय तथा जिला जन सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा के समस्त कर्मी द्वारा भाव भीनी विदाई दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने निवर्तमान पदाधिकारी श्री शर्मा को मिथिला संस्कृति के अनुरूप शॉल ओढ़ाकर एवं सर पर पाग पहनाकर विदाई का रस्म पूरा किया गया ।
इसके पूर्व सेवानिवृत्त पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को विधिवत कार्य भार सौंप दिया गया।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता श्रीमती कंचन झा, प्रमंडलीय जनसंपर्क इकाई एवं जिला जनसंपर्क इकाई के कर्मी रमेश कुमार झा, माया मल्लिक, मनीष कुमार आनंद, राजेश कुमार, मो0 शाकिर, सलाहउद्दीन आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …