मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर निष्क्रमण योजना अंतर्गत श्रमिकों को राशि भुगतान करने का निर्देश।
– सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को 7 जुलाई 2020 तक मुख्यमंत्री प्रवासी मजदूर निष्क्रमण योजना अंतर्गत बाहर से आए एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह चुके श्रमिकों को एक हजार की राशि देने के कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
प्रधान सचिव द्वारा बताया गया कि लाभुक के नाम तथा बैंक खातों में नाम या एकाउंट नंबर के मिसमैच होने के कारण 3.30 लाख श्रमिकों को योजना का लाभ नहीं मिल सका हैं।
उक्त निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी के साथ बैठक की गई।
जिसमें दरभंगा जिले में कोविड-19 पोर्टल में कुल 53416 लाभुकों के डाटा में से 18581 के नाम एवं खाता संख्या का पुनः संकलन कराने का निर्देश दिया गया। इसमें प्रखंड एवं अंचल स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर 04 दिनों के अंदर उक्त डाटा का संकलन करना है।
जिलाधिकारी द्वारा कुशेश्वरस्थान, केवटी,अलीनगर, घनश्यामपुर आदि प्रखंडों में 50 प्रतिशत से कम इंट्री होने के कारण कार्य प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, आपदा नियंत्रण कक्ष प्रभारी सत्यम सहाय, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव झा आदि उपस्थित थे।
प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal