Breaking News

नाबालिक के साथ पहले किया गैंग रेप, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए फोटोज। (रिपोर्ट राम प्रकाश महतो)

नाबालिक के साथ पहले किया गैंग रेप, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए फोटोज।

चार वहशी दरिंदों ने अपने गांव की ही नाबालिग लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर दी।
नाबालिग के साथ हुई हैवानियत की ये घटना बिहार के मधुबनी जिले के रहिका थाना इलाके की है।
बताया जा रहा है कि करीब 15 वर्षीया लड़की शौच के लिए देर शाम घर से बाहर गई थी, इसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि लड़की के साथ की गई ज्यादती की तस्वीरें खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

6 दिन बाद पीड़ित ने पुलिस को बताई आपबीती।

मधुबनी सदर की एसडीपीओ कामिनी बाला ने इस सनसनीखेज वारदात के बारे में बताया कि-“सभ्य समाज को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात को गांव के ही 4 युवकों ने 24 जून की देर शाम को ही अंजाम दिया था, लेकिन आरोपी युवकों की धमकी और समाज में बेइज्जती के डर से पीड़ित पक्ष ने इस बारे में किसी को नहीं बताया।
आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए करीब 6 दिन बाद खुद के साथ हुई हैवानियत की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रहिका थाने की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर दो आरोपियों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जबकि घटना के बाद से फरार चल रहे बाकी के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

दो आरोपियों की तलाश जारी एसडीपीओ कामिनी बाला ने पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा देते हुए कहा है कि पुलिस महकमा इस मामले में पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है। जल्द ही बाकी के दोनों आरोपी भी कानून के शिकंजे में होंगे। गांव की बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। अपने गांव की गलियों में ही मासूम के साथ इस कदर दरिंदगी की सूचना मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, और जमकर धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश जारी है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …