Breaking News

पटना आप ने बढ़े पेट्रोल -डीज़ल के दामों के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया, पटना के आयकर गोलम्बर से डाकबंगला तक प्रदर्शन किया। 

 

 

पटना

आप ने बढ़े पेट्रोल -डीज़ल के दामों के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया, पटना के आयकर गोलम्बर से डाकबंगला तक प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने आज राज्यव्यापी जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह के नेतृत्व में अपने सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी एवं कायकर्ताओं के साथ हाथों में झंडे पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते हुए आयकर गोलंबर से डाकबंगला तक गयी जहाँ पुलिस ने रोक दी।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में पेट्रोल डीज़ल के दामों के कारण आम जनता त्रस्त है। अभी धान की रोपनी होती है किसानो को lockdown के कारण परेशानी तो थी ही पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत इतनी बढ़ने से दोहरा मार पर रही है। विश्व में क्रूड ऑयल के दाम घटे हैँ और अपने देश और प्रदेश में आसमान छू रही है पेट्रोल डीज़ल के दाम। कीमत बढ़ने के कारण मंहगाई बढ़ रही, जिससे आम जनता त्राहिमाम हो रही है।

प्रदर्शन में अध्यक्ष सुशील सिंह के साथ प्रदेश महासचिव राकेश यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ शशिकांत, मीडिया कोऑर्डिनेटर मृणाल कु राज, प्रदेश महिला शक्ति अध्यक्ष उमा दफ्तुआर, प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता, पटना जिला अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …