हायाघाट दरभंगा
सीपीआईएम की ओर से 5 सदस्य टीम
ने पतोर में दलित लड़की ज्योति कुमारी के साथ हुई घटना से संबंधित जानकारी लेने के लिए पतोर पहुंची

सीपीएम राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य महासचिव श्याम भारती सीपीएम जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर एसएफआई जिला संयोजक नीरज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की और पीड़ित परिवार से मिले
सीपीआईएम के राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा जदयू शासनकाल में सामंती अपराधियों का मनोबल बढा है जिससे दलित गरीब महिलाओं पर शोषण अत्याचार का ग्राफ स्तर बढ़ रही और सामंतवादी सरकार आंख पर पट्टी बांधी हुई
साथ ही उन्होंने दरभंगा प्रशासन से मांग की है कि तुरंत सेना से अवकाश मेजर जो अपराधी है उसे तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और उनके परिवार को सरकारी लाभ जो भी है मृतिका के परिजन को दिया जाए और उन्होंने कहा कि यह घटना दोबारा नहीं हो किसी के साथ इसके लिए हमें एकजुट और जागरूक रहने की जरूरत है साथ ही उन्होंने कहा कि यहां से मैं वापस पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री से बात करूंगा और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करूंगा क्योंकी यह घटना समाज को शर्मसार करने वाली
जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपारी ने इस घटना की घोर निंदा की और उन्होंने कहां है की पूरे देश में दलित बच्चियों महिलाओं के साथ शोषण बढ़ रहा है इसके खिलाफ हमें लड़ाई लड़ने की जरूरत है वही महिलाओं द्वारा जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा है कि कल रात जो पुलिस ने अमानवीयता की सीमा को पार करके महिलाओं बच्चों बुजुर्गों पर लाठी चलाई है यह निंदनीय है हम मांग करते हैं कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर सरकार कार्रवाई करें इस घटना में सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा साबित हुआ
वही दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य महासचिव श्याम भारती ने कहां की इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही मैं घटनास्थल पर पहुंचा और एसएसपी से दोषी अपराधी को गिरफ्तार कर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की साथ ही उन्होंने कहा है कि सामंती अपराधियों से मिलकर दरभंगा प्रशासन इस घटना की लीपापोती करने में लगी हुई अगर 15 जुलाई से पहले अपराधी अगर गिरफ्तार नहीं होती है तो दलित शोषण मुक्ति मंच दरभंगा आरक्षी महानिरीक्षक के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगे
सीपीआईएम के जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर में कहा कि दरभंगा के अंदर सामंतवादी अपराधी की सीमा पार करने लगी इन सामंत वादियों को सरकार और सरकार की मुलाजिमों के कारण मनोबल बढ़ रहा है क्योंकि इस पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण | दरभंगा प्रशासन कान खोल कर सुन ले इस अपराध के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी दरभंगा जिले में व्यापक आंदोलन करेगी और ज्योति के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी
एसएफआई के जिला संयोजक नीरज कुमार ने कहा कि ज्योति की हत्या के अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा साथी इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए हमें एकजुट और एक एकत्रित रहने की जरूरत है इस सामंतवाद के खिलाफ भाजपा के शासन में गरीब छात्रा दलित छात्राओं पर अत्याचार की सीमा पार कर रही
वही आज इस घटना के खिलाफ सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य मनोज मिश्र दलित शोषण मुक्ति मंच के कईलू दास के नेतृत्व में पतोर गांव से थाना मोर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया और घटना से संबंधित सभी अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई रात्रि में पुलिस की बर्बरता लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश व्यक्त की गई और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal