दरभंगा नगर निगम में 40 सालों से कार्यरत महिला सफाई कर्मी काला देवी दिनांक 30 जून 2020 को सेवा निवृत्ति हुई। श्रीमती काला देवी 15 सालों से निगम अंतर्गत वार्ड-29 में सेवा नियुक्त थी। जो कि 30 जून 2020 को वार्ड – 29 से सेवा निवृत्ति हुई

। इस मौके से वार्ड-29 पार्षद सह जन अधिकार पार्टी (लो०) के जिलाध्यक्ष डॉ०मुन्ना खान द्वारा श्रीमती काला देवी का विदाई समारोह कर शॉल व माला से सम्मानित करने के साथ उन्हें वस्त्र,छाता, टॉर्च , मास्क के साथ साथ जरूरत का सामान दिया। इस मौके पर भावुक हो कर डॉ०मुन्ना खान ने कहा की श्रीमती काला देवी 15 सालों से लगातार वार्ड-29 मे ये सफ़ाई कर्मी के पद पर सेवा देती आरही थीं, बाढ़ हो, बारिश हो, करी धूप हो या ठंड हो, चाहे इस वैश्विक आपदा कोरोना महामारी मे भी अपनी जान की परवाह किए बगैर पीछे नहीं हटी वार्ड नंबर 29 को अपने घर का आंगन समझ कर सफाई करती रही, अब इनकी कमी मुझे और सभी सफाई कर्मी को महसूस होती रहेगी,भगवान इन को लंबी आयु दे, इस मौके पर सफाई कर्मी शोभा देवी कपड़ा देकर काला देवी को सम्मानित किया, और सभी सफाई कर्मियों ने हाथ जोड़कर उनसे क्षमा याचना कीया, और नमन आंखों से विदा किया वही काला देवी ने कहा कि इतना सम्मान मुझको मेरे घर पर नहीं मिलता जितना आज हमारे पार्षद डॉ० मुन्ना खान ने और मेरे सहयोगी यों ने किया यह कहते हुए भवक- भवक कर रो पड़ी और आंखों से आंसुओं की कतार निकल पड़े, इस मौके पर सफाई कर्मी में अशोक राम,विष्णु राय,रोहित राम,रमेश राम मोहम्मद राजू ,शोभा देवी, राधा देवी, इत्यादि मौजूद थे जामादार गुनीराम तबीयत खराब रहने के कारण सम्मानित सभा में नहीं पहुंच पाए,,,,
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal