द्वारा- आम आदमी पार्टी बिहार
कोरोना के कहर के बीच बिहार विधानसभा चुनाव सम्भव नहीं ,तिथि आगे बढ़ाए चुनाव आयोग- मनोज कुमार ,प्रदेश उपाध्यक्ष
आम
आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तिथि आगे बढ़ाने की मांग निर्वाचन आयोग से की है।
*प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा है कि -” राज्य में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा रहा है, अकेले राजधानी पटना में एक एक दिन में सौ कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पाया जाना गम्भीर चिंता का विषय है। पिछले तीन महीने के लाक डाउन की मार से रोजी, रोजगार, व्यापार पहले ही चौपट है। अभी लोग कोरोना से लडने और अपने आप को संभालने में व्यस्त है। लाक डॉउन के दौरान जारी सरकारी सुविधाएं नाकाफी साबित हुई है। आवाम के हालात अभी चुनाव के लायक नहीं है।*
उन्होंने अपनी मांग के दलील में आगे कहा कि-“बिहार के परम्परागत चुनावी समर में सोशल डिस्टेंशिग का पालन किसी कीमत सम्भव नहीं हो सकता है नतीजन बड़ी संख्या में वोटर संक्रमित हो सकते हैं।बिहार में कम शिक्षित वोटरों की संख्या अनुपात काफी ज्यादा है, लिहाजा यहां वर्चुअल वोटिंग की बात भी बेमानी साबित होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त को वर्तमान हालात पर बिहार में स्वास्थ्य विभाग के साथ आल पार्टी मीटिंग बुलाकर चर्चा के बाद ही ही चुनाव तिथि की अनुशंसा भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित करनी चाहिए।”
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal