दरभंगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के आह्वान पर अभाविप दरभंगा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा टावर चौक पर टोर्च जलाओ रोजगार खोजो अभियान के तहत बिहार सरकार के खिलाप आंदोलन किया।

कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बिहार सरकार के खिलाप कहां चले हम कहां चले, टॉर्च लाइट जलाकर ढूंढने हम रोजगार चले। सरकार से तंग आकर संघर्ष के लिए सब को एक साथ करेंगे, एबीवीपी के कार्यकर्ता , युवा छात्र-छात्राओं की यही पुकार, हमें चाहिए रोजगार देने वाली सरकार आदि नारेबाजी करते हुए आंदोलन किया।
ज्ञात हो कि अभाविप बिहार द्वारा एसटीईटी परीक्षा को बेवजह रद्द करने को लेकर पिछले डेढ़ महीने से आंदोलन करती आ रही है जो कि आगे भी अनवरत चलता रहेगा।
जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ने कहा कि अभाविप बिहार के आह्वान पर आज हमलोग बिहार सरकार के खिलाप दिन में टोर्च जलाओ रोजगार पाओ को लेकर आंदोलन कर रहे है। बिहार सरकार के उदासीनता के वजह से आज बिहार में लाखों छात्र पढ़ लिख कर बेरोजगार बैठे हुए है। युवाओं के पास रोजगार नही रहने से रोजगार के आस में दर दर भटक रहे है।
जिला एस एफ डी प्रमुख श्रीकांत कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का युवाओं के प्रति इस रवैये को लेकर अभाविप चुप नही बैठेगी और जब तक युवाओं को रोजगार नही मिल जाता है तब तक अभाविप का आंदोलन जारी रहेगा।
जिला कार्यकारिणी सदस्य उज्वल आनंद ने कहा कि अभाविप छात्रों के लिए हमेशा लड़ता आया है और हमेशा लड़ता रहेगा। बिहार सरकार अपने कुर्सी के मोह माया में फंस गए है जिस वजह से उन्हें बिहार के बेरोजगार युवा नहीं दिख रहे है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार सरकार युवाओं को रोजगार नहीं मुहैया कराती है तो अभाविप इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरज मिश्रा, उत्सव कुमार परासर, विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा, विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संयोजक सुमित सिंह,सी एम विधी महाविद्यालय अध्यक्ष कुणाल कुमार,मणिस कुमार, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal