Breaking News

दरभंगा जिला  हायाघाट के पतोर में बीते दिनों अशोक पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी को लोगों के कथन अनुसार बलात्कार कर हत्या कर दिया गया था जिसकी जानकारी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव जी को हुई, वह तड़के सुबह 7:00 बजे पतोर गांव पहुंचकर पीड़ित के पिता माता से मुलाकात की

दरभंगा जिला  हायाघाट के पतोर में बीते दिनों अशोक पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी को लोगों के कथन अनुसार बलात्कार कर हत्या कर दिया गया था जिसकी जानकारी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पप्पू यादव जी को हुई, वह तड़के सुबह 7:00 बजे पतोर गांव पहुंचकर पीड़ित के पिता माता से मुलाकात की माता ने रो-रो कर अपनी बेटी की सारी दु:खरा सुनाई, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी सारी बातों को गौर से सुनते रहे और उसी समय आईजी दरभंगा से मोबाइल पर कहा कि यह बच्ची जिसकी हत्या हुई उसका कारण जानना जरूरी है जब इनके पिता से उस व्यक्ति का कोई जमीन झगड़ा नहीं था कोई लेन-देन नहीं था तो फिर किस कारण इस मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई उन्होंने आज ही महोदय से कहा कि इस सारे मामले में पचोर थाना के प्रभारी को निलंबित किया जाए क्योंकि इन्होंने यहां की महिलाओं पर और आम लोगों पर लाठी चार्ज करके साबित कर दिया कि अंग्रेज के समय में जो क्रूरता होती थी वही क्रूरता आज नीतीश राज में पुलिसया गुंडागर्दी कर रही है यह तो साफ जांच का विषय है कि आखिर लड़की की हत्या क्यों हुई ज्योति पासवान सारे समाज की बेटी थी वह किसी एक जातीय मजहब की बेटी नहीं थी और उसको जाती के आधार पर नहीं देखना चाहिए जो गुनहगार हैं उनको बख्शा नहीं जाना चाहिए,और जो बेगुनाह है उनको तंग नहीं करना चाहिए, किसी भी आधार पर इस हत्या को जातीय मापदंड पर नापने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि अपराधी का कोई जात-मजहब नहीं होता है, जिन बेगुनाहों पर पुलिस ने केस किया है उसे अभिलं खत्म होना चाहिए सारी घटना को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी ने ई.जी महोदय से मोबाइल पर बात करते हुए कहा कि आप खुद इसकी जांच करें तभी निष्पक्षता से जांच कर गुनहगार तक पहुंचा जाए उस अपराधी को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए मैं बिहार सरकार से इस घटना बलात्कार और हत्या के खिलाफ एस,आई,टी जांच की मांग करता हूं और बच्ची के पोस्टमार्टम के रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए,अगर पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक पूरे बिहार में इसके खिलाफ आंदोलन करेगी, वहीं शोकाकुल परिवारों को दरभंगा जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान के सामने 20 हजार की आर्थिक मदद दी है। साथ-साथ उनको यह भरोसा दिया कि हम ज्योति के हत्यारे को दक्षिण के नहीं उनके लिए न्याय की लड़ाई जरूर लड़ेंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुन्ना खान जिला उपाध्यक्ष नफीस खान,मो० अरमान,नौशाद अहमद, मो०,अफरोज, हसरत खान, चंद्रकांत सिंह, अमजद खान, पुतूल बिहारी,सुनील कुमार पप्पू, अविनाश कुमार, अकलियत जिलाध्यक्ष मो० मुजफ्फर चांद, मो०दिलशाद, छात्र नेता काशिफ ईकवाल, मो० आरज़ू, मो० असलम, मो० जुगनू, मो० सहनवाज, मो० समीम, हायाघाट के मो० हसनेन, मो० अशरफ, मो० दुलारे, मो० ऐहतसामुल, मो० फैयाज, मो० हसनैन आदि मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …