Breaking News

 भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की मुहिम रंग लायी कृषि निदेशक ने पूर्णियाँ के जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश।

 

पटना

आम आदमी पार्टी

भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की मुहिम रंग लायी कृषि निदेशक ने पूर्णियाँ के जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहा कि वो स्वयं पिछले दो महिनों से पूर्णियाँ जिला कृषि पदाधिकारी के दंडात्मक रवैया, भयादोहन , शोषण एवं प्रताड़ित करने  का आरोप लगाने वाले खुदरा खाद बीज एंव कृषि सामग्री विक्रेता संघ कि लड़ाई लड़ रहे हैं तथा इनकी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री तथा पूर्णियाँ जिला पदाधिकारी को इस संदर्भ में कई बार पत्र भी लिख चुके हैं। गौरतलब है कि मई महिने के आखिरी सप्ताह में पूर्णियाँ के खुदरा खाद बीज विक्रेता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए थे इनका आरोप था कि पूर्णियाँ के जिला कृषि पदाधिकारी जिन्होंने फरवरी माह मे अपना पदभार सम्भाला था आते ही खाद बीज व्यवसायियों का भयादोहन एवं प्रताड़ित करना शुरू कर दिया जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों कि समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था तथा खुदरा बीज विक्रेताओं को जिला कृषि पदाधिकारी से आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया था तत्पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियाज अहमद के पत्र को संज्ञान में लेते हुए कृषि विभाग को प्रेषित कर दिया।

कृषि निदेशालय ने भी इस विषय पर तत्परता दिखाई और पूर्णियाँ के खाद बीज विक्रेता संघ के सदस्यों को पटना बुलाया जिसमें पूर्णियाँ से 32 खुदरा खाद बीज विक्रेताओं ने पटना जा कर कृषि निदेशक के समक्ष जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना के विषय में मौखिक एवं लिखित अपत्ति दर्ज कराई। जिसके पश्चात कृषि निदेशक ने खाद बीज विक्रेताओं को उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने को कहा था।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद के अलावा गन्ना मंत्री बीमा भारती, कसबा विधायक अफाक आलम, बायसी विधायक हाजी अब्दुस सुभान ने भी कृषि विभाग से खुदरा खाद बीज की हड़ताल जल्द खत्म कराने कि मांग की थी।

01 जुलाई 2020 को कृषि निदेशक ने पूर्णियाँ जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूर्णियाँ जिला कृषि पदाधिकारी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जिस पर आम आदमी पार्टी ने जिला पदाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …