दरभंगा जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के इकाई द्वारा गरीबों जनता को भाषण के बावजूद भी राशन नहीं देने के कारण लहेरियासराय मिर्जापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया

जिसकी अगुवाई जाप जिलाध्यक्ष डॉ मुन्ना खान कर रहे थे। लगभग 2 घंटे के जाम में खान चौक से लेकर नाका नंबर 6 तक और मौलागंज से लेकर कोतवाली चौक तक दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। जिस कारण यातायात पूरी तरीके से ठप हो गया, डॉक्टर मुन्ना खान से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय को लिखित आवेदन देकर दोनों डीलरों को स्टॉक का सत्यापन करने के लिए लिखित दिया गया था। मगर कुछ नहीं हुआ दूसरी ओर पोस मशीन से अनाज देना बिल्कुल सही नहीं है। क्योंकि जो प्रवासी मजदूर बाहर से आए हैं जब वह अनाज उठाने जाएंगे तो करोना फैलने का डर होगा मगर इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और हद तो यह है कि जिनके पास कार्ड मौजूद है उनको भी ई पोस मशीन द्वारा अनाज नहीं मिल रहा है डीलर बता रहे हैं कि आपका कार्ड सरकार ने बंद कर दिया है चाहे वह अंतोदय कार्ड हो या पीएचएच सभी गरीब कार्ड धारक अनाज के लिए पिछले 3 महीने से दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं मगर बिहार में अफसर मगन है गरीबों से उनको कोई लेना देना नहीं और नेता आकर भाषण करते हैं घबराइए नहीं अनाज की कमी नहीं है जबकि धरातल पर राशन के नाम पर गरीबों को कुछ नहीं दे रहे, मैं जिलाधिकारी महोदय से मांग करता हूं कि मार्च माह से लेकर जून माह तक वार्ड नंबर 29 के डीलरों को जो अनाज मिला है उसका सत्यापन किया जाए जब अनाज आ रहा है तो गरीबों को अनाज क्यों नहीं मिल रहा है दूसरी ओर जब खाद्य मंत्री जी ने यह कहा है गरीबों को दाल और चावल दोनों मिलेगा तो चना कहां से आ गया मंत्री जी को जवाब देना होगा,जब प्रवासी मजदूरों के लिए चना आया है तो गरीब जनता को जो कार्ड धारकों को चना कैसे वितरण किया जाएगा,, मैं पूछना चाहता हूं जिला प्रशासन से की किस आधार पर दिया जा रहा है, वही जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक नगर महिला अध्यक्ष आसमा खातून ने सवाल उठाया कि जब भी डीलर के पास जाते हैं डीलर हम लोगों से धमकाता है कि जाओ जहां जाना है जाओ कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता नीतीश के राज में महिलाओं का कोई भी सम्मान नहीं है, इस भुखमरी के कगार पर आज हम रोड पर आकर बैठ गए हैं जब तक अनाज नहीं मिलेगा रोड से नहीं हटेंगे,पार्टी के जिला महासचिव दस्तगीर अंसारी ने कहा कि नीतीश सरकार झूठा वादा करती है अभी तक ₹1000/- हमारे अकाउंट में तो दूर ₹1 तक नहीं आया यही हाल जिला के 90% कार्ड धारकों के साथ है इस पर जिला प्रशासन क्यों नहीं ध्यान देती, वहीं पार्टी के जिला सचिव मिन्नतुल्लाह अंसारी बोलते हैं यह सारा झोल अफसर और नेता मिलकर कर रहे हैं, कोरोना महामारी के नाम पर लूट मचा हुआ है और जनता अनाज के लिए बेहाल है खाने खाने को तरस रहा है,जनता तरसत है नेता,डीलर,अफसर मस्त है!!,,भाषण नहीं राशन देने के समर्थन में सड़क जाम करने वाले में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला उपाध्यक्ष नफीस खान, आई.टी सेल अध्यक्ष इस्माइल अख्तर, मोहम्मद दिलशाद , छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष काशिफ इकबाल, छात्र नेता अंकित आनंद, राधे मोहन बिहारी, मो० अफरोज, बारिश, इं०मो०इरशाद, मो०दुलारे,अशोक पंडित,सबिया खातून, साजिदा खातून,रानी देवी,विभा देवी,मो० खल्लाक नत्थू उस्ताद, मो०लाडले, राशिद इकबाल इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे, दो घंटे के अंदर ही सड़क जाम की भयावह स्थिति को देखते हुए किसी तरह एस.डी.एम राकेश गुप्ता जी और लहरियासराय की थाना पहुंच कर वार्ता किया और आश्वासन दिया कि 2 घंटे में किसी भी स्तर से जिनका भी कार्ड बंद है उनको अनाज मिल जाएगा, इस पर जाप जिलाध्यक्ष डॉ मुन्ना खान ने कहा कि जनता जाम हटा देगी 2 मिनट के अंदर मगर 2 घंटा छोड़िए 2 दिनों के अंदर गरीबों को अनाज नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा और जिसका जिम्मेदार सीधे तौर पर जिला प्रशासन होगा,
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal