Breaking News

कुलपति के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के दौरान सी एम कॉलेज में होगा वर्ग संचालन

कुलपति के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के दौरान सी एम कॉलेज में होगा वर्ग संचालन

ऑनलाइन वर्ग संचालन हेतु प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक

कुलपति एवं कुलाधिपति के निर्देशन के आलोक में सी एम कॉलेज,दरभंगा के प्रधानाचार्य डा मुश्ताक अहमद की अध्यक्षता में सभी विभागाध्यक्षों, बीसीए, बीबीए, पत्रकारिता एवं पुस्तकालय विज्ञान के समन्यकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सेमिनार हॉल में हुई,जिसमें प्रो विश्वनाथ झा, प्रो इंदिरा झा, प्रो डीपी गुप्ता, प्रो गिरीश कुमार, डा अवनि रंजन सिंह, डा जफर आलम, डा आर एन चौरसिया, डा रुद्रकांत अमर, डा जिया हैदर, प्रो राजानंद झा, प्रो अखिलेश राठौर, डा अनुपम कुमार सिंह, डा शशांक शुक्ला, प्रो रागिनी रंजन, डा अशोक कुमार पोद्दार एवं रवि कुमार आदि ने भाग लिया।
बैठक में विश्वव्यापी कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन वर्ग संचालन के संदर्भ में व्यापक विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि वैकल्पिक वर्ग संचालन में उपलब्ध तीन प्रारूपों-ऑनलाइन क्लासेज, प्री रिकॉर्डेड ऑडियो तथा प्रिंटेड कोर्स मैटेरियल में से सभी प्रारूपों को अलग-अलग शिक्षकों द्वारा अपनाया जाएगा। इसके लिए विभागाध्यक्षों को अधिकृत किया गया कि वे अपने विभाग के स्तर पर उक्त प्रारूपों को नियमित रूप से संचालन की व्यवस्था करें तथा इसकी सूचना महाविद्यालय को भी दें।
प्रधानाचार्य डा मुश्ताक अहमद ने आग्रह किया कि विभागाध्यक्ष अपने विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अगले एक सप्ताह के संभावित वर्ग-व्यवस्था का ब्यौरा, यथा- शिक्षक का नाम, दिनवार वर्ग व समय, लॉगइन आईडी आदि अपने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप तथा प्रधानाचार्य कार्यालय को प्रत्येक सप्ताह के प्रारंभ में साझा करेंगे। तकनीकी कठिनाई के निवारण हेतु रवि कुमार से सहयोग लिया जा सकता है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक बनी रहेगी। बैठक में राजेंद्र कामति तथा अंकित कुमार कामति ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …