जिलाधिकारी द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक।
दरभंगा

:- जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा 04.07.2020 को कार्यालय कक्ष मे जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न एजेंडों एवं कार्य-प्रगति की समीक्षा की गई।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जियो टैगिंग, एल.ओ.बी/एन.ओ.एल.बी शौचालय निर्माण एवं इसकी राशि भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ने वाले प्रखंडों के बी.डी.ओ एवं प्रखंड समन्वयकों से कारण-पृच्छा किया गया।
निदेशक डी.आर.डी.ए अभिषेक रंजन द्वारा बताया गया कि एल.ओ.बी अन्तर्गत चिन्हित 48000 के विरूद्ध 37480 तथा एन.ओ.एल.बी अंतर्गत चिन्हित 30742 के विरूद्ध 21664 परिवारों का शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के क्रम पाया गया कि दरभंगा जिला अंतर्गत चिन्हित 34020 भुमिहीन परिवारों के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शत-प्रतिशत स्वच्छता आच्छादन हेतु सभी ग्रामों के महादलित /दलित बहुल्य बसावटों/टोलों में 972 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरूद्ध 390 स्थान चिन्हित कर लिये गये है। 2.00 लाख रूपये लागत का सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण हेतु अग्रिम राशि 3.51 करोड़ विमुक्त किया गया है।
दिनांक 03.07.2020 तक कुल 40 समुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा आज दिनांक 04.07.2020 को 40 अद्द नवनिर्मित स्वच्छता परिसर संबंधित लाभुकों को हस्तगत कराया गया है, जिससे 1401 परिवार लाभान्वित होगें एवं 135 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माणधीन है, जिससे लगभग 5000 परिवार लाभान्वित होगें।
बैठक मे व्यक्तिगत शौचालय आच्छादन से छुटे हुए निर्धनतम महादलित/ दलित परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु अग्रिम राशि उपलब्ध कराने एवं ओ.डी.एफ अंतर्गत खुले में शौचमुक्त ग्राम पंचायतों के मुख्य द्वार पर खुले में शौचमुक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत में संबंधित बोर्ड लगाने एवं प्रत्येक पंचायत में न्युनतम 4 प्रकार का दिवार लेखन कराने संबंधित निर्णय भी लिया गया।
साथ ही जीविका द्वारा मास्क बनाकर एवं क्रय कर समुचित भण्डारण करने का भी निर्देश दिया गया ताकि इसके वितरण द्वारा मास्क के अनिवार्य उपयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक को समाप्त करते हुए बैठक को नियमित रूप से कराने का भी निर्देश दिया गया ।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो, डी.आर.डी.ए निदेशक अभिषेक रंजन, कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी, डी.पी.ओ. (एम.डी.एम), डी.पी.ओ. (आई.सी.डी.एस), जिला जन- सम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार आदि उपस्थित थे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal