Breaking News

दरभंगा जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर किया लाभुकों को हस्तगत।

 

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर किया लाभुकों को हस्तगत।

दरभंगा

रिपोर्ट अविनाश कुमार

: जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम ने आज दिनांक 04.07.2020 को बहेड़ी प्रखंड के पघाड़ी पंचायत अंतर्गत कुमर रंजीत पासवान टोला में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर को लाभुकों को हस्तगत किया। मुखिया,ग्रामीणों एवं लाभुकों की उपस्थिति में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत दो लाख रूपये की राशि से निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर में 6 यूनिट शौचालय है जो 30 लाभुकों के उपयोग के लिए बनाया गया है। जिलाधिकारी ने लाभुकों से बात करते हुए इसे समुदाय एवं निगरानी समिति के सहयोग से ही इसका प्रयोग, रखरखाव एवं साफ-सफाई रखने का सुझाव दिया । संबंधित वार्ड के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को उक्त परिसर में नल-जल योजना अंतर्गत नल एवं टंकी लगाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत में सामुदायिक स्वच्छता परिसर लाभुको को हस्तगत किया गया। इसी प्रकार 38 अन्य नवनिर्मित परिसर को भी संबंधित लाभुकों को हस्तगत कराया गया।
मौके पे निदेशक, डी.आर.डी.ए अभिषेक रंजन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …